20 को कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी भाजपा
नादौन : धनेटा वार्ड के कर्मठ कार्यकर्ताओं को भाजपा 20 मई को सम्मानित करेगी। कार्यकर्ताओं के सम्मा ...और पढ़ें

नादौन : धनेटा वार्ड के कर्मठ कार्यकर्ताओं को भाजपा 20 मई को सम्मानित करेगी। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने बताया कि नादौन में चार जिला परिषद वार्ड में से तीन वार्डो के कार्यकर्ताओं को पार्टी सम्मानित कर चुकी है। धनेटा के समीप सिद्धि कल्याणी दात्री मंदिर टंग के पास भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विधायक विजय अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।