विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेड़ काटना है तो ऑनलाइन करें आवेदन

By JagranEdited By:
Published: Tue, 02 May 2017 01:01 AM (IST)

रणवीर ठाकुर, हमीरपुर अब जमीन से पेड़ काटने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा किसी भी समस्य

पेड़ काटना है तो ऑनलाइन करें आवेदन
पेड़ काटना है तो ऑनलाइन करें आवेदन

रणवीर ठाकुर, हमीरपुर

अब जमीन से पेड़ काटने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा किसी भी समस्या को ऑनलाइन ही विभाग को बताना होगा। वन विभाग ने सारे कामकाज को ऑनलाइन कर दिया है, जिसमें बजट से लेकर सर्विस बुक तक सब डिजिटल हो गया है। हिमाचल प्रदेश वन विभाग की वेबसाइट पर वन विभाग ई-सिस्टम मोड में कार्य करने के लिए तैयार है। पूरे प्रदेश में वन विभाग पहली बार ऑनलाइन सिस्टम को अपनाने जा रहा है। अब आम आदमी से लेकर विभाग के हर कर्मचारी व अधिकारी के बीच इसी तरह अपने कार्यों को लेकर संवाद होगा। हमीरपुर वन वृत में अप्रैल से इस प्रणाली ने कार्य करना शुरू कर कर दिया है। इसमें हमीरपुर व ऊना जिला के अलावा कांगड़ा जिला का देहरा उपमंडल शामिल है। समस्या को वन रेंज अधिकारी व वन मंडल अधिकारी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और सरकार व वन विभाग के बनाए नियमों के तहत उनकी समस्या का निदान होगा।

वन विभाग की वेबसाइट एचपीफोरेस्टडॉटएनआइसीडॉटइन पर जाकर एफएमआइएस (फॉरेस्ट मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन) पोर्टल पर आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर ही उन्हें कार्य के स्टेटस के बारे में पता चल पाएगा। फोरेस्ट ऑनलाइन ट्री प्लानिंग परमिशन पर दिए गए फार्म को भरकर ही आवेदन करना होगा। वन विभाग ने इस बार 2017-2018 का बजट ऑनलाइन ही शिमला भेजा है और अब कर्मचारियों व अधिकारियों की सर्विस बुक भी ऑनलाइन कर दी जाएगी। अधिकारियों की एसीआर को भी अब ऑनलाइन कर दिया जाएगा। 16 मई को शिमला वन विभाग मुख्य कार्यालय से आइटी विभाग की टीम इस सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने के लिए हमीरपुर, ऊना व देहरा के वन कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ एक बैठक करने वाला है। वन मंत्री ठाकुर ¨सह भरमौरी ने भी ऑनलाइन प्रणाली को पूरे प्रदेश में लागू करने के दिशानिर्देश जारी किए हैं।

------------------

यह है आवेदन करने का तरीका

पहले प्रदेश वन विभाग की वेबसाइट एचपीफोरेस्टडॉटएनआइसीडॉटइन पर क्लिक करना है। उसके बाद एफएमआइएस फोरेस्ट मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन पोर्टल पर जाना और वहां पर बने फार्म को निर्धारित नियमों व शर्तो के तहत भरना है और फिर ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा। वन रेंज अधिकारी, वन मंडल अधिकारी से लेकर अरण्यपाल, वन विभाग शिमला के पास सीधा आवेदन पहुंच जाएगा और शीघ्र कार्रवाई होगी।

-----------------

वन विभाग ई-सिस्टम मोड में कार्य करने लिए तैयार : जोशी

हमीरपुर वन वृत के अरण्यपाल अनिल जोशी का कहना है कि सरकार व विभाग के आलाधिकारियों के दिशानिर्देशों के मुताबिक वन विभाग ई-सिस्टम मोड में कार्य करने के लिए तैयार है। वन विभाग की इस वेबसाइट पर बने पोर्टल का सहारा लेकर दिए गए फार्म के आधार पर निर्धारित नियमों व शर्तो को पूरा करना है और उनकी समस्या का शीघ्र ऑनलाइन ही विभाग हल करेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।