विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंबा के नैनीखड्ड में कार दुर्घटनाग्रस्त, मां-बाप की मौत, बेटा घायल

By Munish DixitEdited By:
Published: Mon, 08 Aug 2016 02:21 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2016 02:33 PM (IST)

चंबा के डलहौजी में एक कार हादसे में अपने पोते को स्‍कूल छोड़कर वापस आ रहे दादा दादी की मौत हो गई। जबक‍ि उनका बेटा घायल हो गया।

News Article Hero Image

डलहौजी [जेएनएन] : जिला चंबा के डलहौजी से बनीखेत की ओर जा रही एक कार (पीबी 02-सीपी-2182) नैनीखड्ड के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे मुख्य सड़क पर आ गिरी। इससे कार में सवार वृद्ध पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल बेटे को ककीरा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पठानकोट अस्पताल रैफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान नवल खन्ना (65) व परवीन खन्ना (63) पत्नी नवल खन्ना निवासी 46 माल रोड़ अमृतसर के रूप में हुई है। जबकि बेटा विनीत खन्ना (40) पुत्र नवल खन्ना गंभीर घायल है।

पढ़ें:ओवरटेकिंग पड़ी भारी गगरेट में बाइक सवार की मौत

जानकारी के अनुसार विनीत खन्ना, नवल खन्ना व परवीन खन्ना विनीत के बेटे को डलहौजी पब्लिक स्कूल में छोड़ कर वापस घर जा रहे थे। इस दौरान जब वे नैनीखड्ड के समीप थाने नाला के समीप पहुंचे तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे सड़क पर पहुंच गई, जिसे देखकर राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद राहगीरों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया। लेकिन वृद्ध पति पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घायल को ककीरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे पठानकोट रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पढ़ें: रामपुर के पास निजी बस पलटी, बाल बाल बचे यात्री