विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सबसे अधिक फायदेमंद होता है ये दूध

By Babita kashyapEdited By:
Published: Fri, 08 Jul 2016 03:17 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jul 2016 03:33 PM (IST)

जिस प्रकार हिन्दू धर्म में गाय का महत्व है उसी प्रकार गाय का दूध भी सबसे अधिक लाभकारी होता है।

News Article Hero Image

हिंदू धर्म में गाय की बहुत मान्यता है। इसे बहुत पवित्र माना जाता है और लोग गाय की पूजा भी करते हैं। गाय भी दो प्रकार की होती है देसी और विदेशी। जिस प्रकार हिन्दू धर्म में गाय का महत्व है उसी प्रकार गाय का दूध भी सबसे अधिक लाभकारी होता है। आइये आपको बताते हैं स्वास्थ्य और सौन्दर्य के लिए क्यों गुणकारी है गाय का दूध।

पढ़ें: क्या आप भी केक पर लगी कैंडल फूंक से बुझाती हैं?

स्वाथ्य के लिए

-गाय का दूध अमृत समान होता है और स्वास्थ्य के लिये हितकारी होता है।

-गाय का दूध पीने में हल्का होता है इसलिये ये बूढ़ों और बच्चों के लिये सुपाच्य होता है।

-गाय का दूध पीने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे हमें बीमारियों से लडऩे की शक्ति मिलती है।

-अगर आप की आंख में दर्द या जलन की समस्या है या आंख में कीड़ा या तिनका गिर गया हो तो आप गाय के दूध में रुई भिगोकर आंख पर रखें या आप दूध की 3 बूंदे अपनी आखों में भी डाल सकते हैं। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।

-बच्चों को दस्त लगने पर गर्म दूध में चुटकी भर दालचीनी का प्रयोग करने से बच्चों को दस्त से राहत मिलती है। बड़ों को दस्त होने पर इसकी मात्रा दुगुनी कर दें।

- माइग्रेन में सुबह सूर्य उगने से पहले गर्म दूध केसाथ जलेबी या रबड़ी का सेवन करने से आधे सिर का दर्द ठीक हो जाता है।

-दूध में बादाम मिलाकर पीने से भी आधे सिर का दर्द ठीक ठीक हो जाता है। फिर इसके 2 घंटे तक कुछ न खाएं।

- दमा और फेफड़ों की समस्या होने पर दूध में पीपल के पत्ते डालकर गर्म करें। फिर इसमें शक्कर मिलाकर इसका सेवन करें। इसको पीने से दमा और फेफडों की बीमारी से राहत मिलती है। फायदे के लिये इसका इस्तेमाल थोड़े दिन तक लगातार करें।

पढ़ें: मोटापा घटाना है तो तो खूब खाये पास्ता!

-गैस की समस्या होने पर 250 ग्राम गाय का दूध, 250 पानी, 5 कालीमिर्च डालकर इसे उबालें। जब पानी सूख जाये तब इसे छान लें। इसमे मिश्री मिलाकर पीने से गैस से राहत मिलती है।

-कब्ज और बवासीर होने पर गर्म दूध में ईसबगोल मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। बवासीर के रोगियों के लिये भी ये बहुत लाभकारी है।

-दूध में कैल्शियम की मात्रा काफी होती हैए जिन लोगों को कैल्शियम की कमी होती है । उन्हें रात को सोने से पहले दूध का सेवन करना चाहिये।

सौंदर्य के लिए

-होठों का कालापन दूर करने के लिये एक चम्मच में थोड़े से कच्चे दूध में केसर घोल लें इसे होठों पर मलने से होठों का कालापन दूर हो जाएगा।

-चेहरे पर कील, मुहासे, झाई, दाद. धब्बे हटाने केलिए रात को सोने से पहले गाय के दूध को चेहरें पर मलें। फिर आधे घंटे के बाद अपना चेहरा साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे हट जाएंगे और आपका चेहरा कांतिमय बन जाएगा।

-गाय के कच्चे दूध को अगर नियमित रूप से चेहरे पर लगाया जाये तो कुछ ही दिन में आपके रंग में निखार आ जाएगा और चेहरे की चमक बढ़ जाएगी।

पढ़ें: क्या आप जानती हैं प्रेगनेंसी टेस्ट के ये 7 दिलचस्प तरीके