विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आप भी केक पर लगी कैंडल फूंक से बुझाती हैं?

By Babita kashyapEdited By:
Published: Thu, 07 Jul 2016 01:02 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 07 Jul 2016 01:12 PM (GMT+05:30)

क्या आप जानते हैं कि कैंडल बुझाने के लिये मारी गयी फूंक सेहत के लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।

News Article Hero Image

घर में किसी का बर्थ डे हो या एनीवर्सरी, केक काटे बिना इनकी खुशी अधूरी सी लगती है। इसलिये आजकल हर घर में केक काटने की परंपरा निभायी जाती है। केक काटने से पहले उस पर कैंडल भी जलायी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैंडल बुझाने के लिये मारी गयी फूंक सेहत के लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।

पढ़ें: मोटापा घटाना है तो तो खूब खाये पास्ता!

क्लेम्सन यूनिवर्सिटी में हुए एक रिसर्च के अनुसार जब हम केक पर लगी मोमबत्तियों को फूंक मारकर बुझाते हैं तो हमारे मुंह के बैक्टीरिया केक पर आ जाते हैं। जिसे खाने से बैक्टीरिया दूसरों के शरीर में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं और सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए जब भी अगली बार ऐसा करें तो मुंह से फूंककर बुझाने से बचे। जिससे आपके साथ-साथ कोई दूसरा व्यक्ति भी बीमार न हो।

पढ़ें: बच्चों की फेवरेट किंडर जॉय से भी कैंसर का खतरा