समर के साथी
आजकल के मौसम में अगर आप अपने खानपान पर थोड़ा सा ध्यान देती हैं तो स्वस्थ रहकर गर्मियों का पूरा आनंद उठा सकती हैं...
खीरा
इसमें पोटैशियम पाया जाता है, इसलिए यह हाई और लो ब्लड प्रेशर से ग्रस्त लोगों के लिए लाभप्रद है। पोटैशियम
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है। खीरे में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसका छिलका भी
काफी लाभदायक होता है। खीरे में मिलने वाले फाइबर पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह कब्ज की
परेशानी को दूर करने में भी कारगर है। इसमें मिलने वाले विटामिन प्रोटीन को एक्टिव करने का काम करते हैं।
इससे कोशिकाओं के विकास में मदद मिलती है। खीरा खाने से आंख की रोशनी भी अच्छी रहती है। टैनिंग और
सनबर्न में भी खीरा फायदेमंद साबित होता है। खीरे के सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं रहती है। इसमें
विटामिन ए, बी-1, बी-6, सी, डी और फोलेट, कैल्शियम, मैग्नेशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार खीरे का सेवन जोड़ों और टिश्यूज के लिए भी फायदेमंद है।
नींबू
इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत
फायदेमंद होते हैं। ये पोषक तत्व हाई ब्लडप्रेशर से भी बचाव करते हैं। यही नहीं इसके सेवन से कब्ज, अपच
आदि समस्याएं नहीं होतीं और यह त्वचा और दांतों के लिए भी लाभकारी है। यह बालों के लिए भी लाभदायक
है। यह न केवल शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को कम करता है, बल्कि एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है।
दही
गर्मी के मौसम में दही का किसी भी रूप में सेवन कर सकती हैं। इसके सेवन से पाचनतंत्र सही रहता है। साथ ही शरीर का रोग- प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद बैक्टीरिया शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। दही में मौजूद जिंक, फॉस्फोरस, कैल्शियम त्वचा और बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह हाई ब्लडप्रेशर से बचाता है और कोलेस्ट्राल के लेवल को कम करता है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
ठंडा पानी
घर से बाहर निकलने पर अपने साथ ठंडे पानी की एक बोतल अवश्य रखें। हेल्थ एक्सपट्र्स का कहना है कि अगर आप कामकाजी हैं तो अपनी सीट के आसपास ठंडे पानी की एक बोतल हमेशा भरकर अवश्य रखें। जब भी कुछ खाने का मन करे, पहले एक गिलास ठंडा पानी अवश्य पिएं। इसी प्रकार रात में सोते समय अपने बेड के करीब ठंडा पानी अवश्य रखें। इसके लिए आप कूल केस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस कुदरती पदार्थ में न तो
कैफीन होती है, न ही कृत्रिम मिठास और न ही कोई रंग मिला होता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ इसे बेस्ट जीरो कैलोरी ड्रिंक मानते हैं।
पुदीना
पुदीने के प्रयोग से पेट में होने वाली जलन दूर होती है। भूख न लगने या खाने से अरुचि होने पर भी यह फायदेमंद है। गर्मी के दिनों में पुदीने का नियमित सेवन यूरीन इंफेक्शन से बचाव करता है। इसके सेवन से शरीर की आंतरिक सफाई होती है। इसमें मौजूद मेंथॉल पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। पुदीने में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्राल लेवल को कम करता है और मैग्नीशियम हड्डियों को ताकत देता है। इसके सेवन से गैस संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और पेट संबंधी अनेक समस्याओं में लाभदायक है। पुदीने के रस से त्वचा
की मालिश करने पर मृत त्वचा निकल जाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।