विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब व्रत से होगी सेहत बेहतर

By Edited By:
Published: Mon, 29 Sep 2014 12:50 PM (IST)

अगर आप व्रत रखती हैं तो कुछ बातों पर ध्यान दें। इससे आपकी सेहत पर विपरीत असर नहीं पड़ेगा, बल्कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अगर आप व्रत रखती हैं तो कुछ बातों पर ध्यान दें। इससे आपकी सेहत पर विपरीत असर नहीं पड़ेगा, बल्कि लाभ ही मिलेगा

-व्रत के दिनों में केवल मीठी वस्तुओं पर ही निर्भर न रहें। यदि केवल मीठे खाद्य पदार्थ ही लेंगी तो सोडियम की कमी हो जाएगी। इस वजह से सिरदर्द, चक्कर आना आदि समस्याएं हो सकती हैं।

-यदि ब्लडप्रेशर की समस्या है तो व्रत के दौरान भी दवाएं बंद न करें।

-यदि आप उम्रदराज हैं तो इस बात का विशेष ख्याल रखें कि शरीर में पानी-नमक की कमी न होने पाए। दूध व जूस दिन में कई बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लें।

-व्रत के दिनों में तरल पदार्थ जैसे सूप, फैट फ्री दूध, मट्ठा, मौसमी, अनार, लौकी का जूस आदि अधिक मात्रा में लें। इसके साथ ही सलाद, फल व थोड़ी सी मेवा रोज खाएं।

-यदि आप एक बार भोजन करती हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में भोजन न करें।

-तली हुई चीजों में ट्रांस्फैट होता है, जो कोलेस्ट्राल बढ़ाता और एसीडिटी पैदा करता है। इससे पेप्टिक अल्सर व एंजाइना भी हो सकता है। ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। इसलिए तले हुए खाद्य पदार्र्थो का कम से कम सेवन करें।

(इला शर्मा)