विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिजेरियन बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज

By Babita kashyapEdited By:
Published: Mon, 23 Nov 2015 02:44 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Nov 2015 02:47 PM (GMT+05:30)

न्यूयॉर्क । किसी बच्चे के दिमाग के विकास में उसके जन्म लेने की प्रक्रिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क । किसी बच्चे के दिमाग के विकास में उसके जन्म लेने की प्रक्रिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक ताजा शोध के मुताबिक, सामान्य प्रसव के मुकाबले सिजेरियन तरीके से पैदा हुए बच्चों का दिमाग ज्यादा तेज होने की संभावना होती है।

गर्भ में पल रहे बच्चों में प्रतिरक्षा प्रणाली के विकास के समय दिमाग में अतिरिक्त कोशिकाओं का जन्म होता है और जन्म के तुरंत बाद गैरजरूरी कोशिकाएं मर जाती है। जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं डॉ. नैंसी फोर्जर और डॉ. कास्टिलो ने पाया कि सामान्य प्रसव के मुकाबले सिजेरियन तरीके से पैदा होने वाले बच्चों में ये कोशिकाएं कम मरती हैं। इसका जन्म के समय बच्चे की शारीरिक स्थिति या गतिविधि पर कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन भविष्य में उसके स्वभाव और विकास पर इसका प्रभाव स्पष्ट देखा जा सकता है।