यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्लड प्रेशर में कारगर आहार किडनी के लिए अच्छा
ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आमतौर पर खानपान में बादाम, कम वसा वाले दूध उत्पाद, साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां आदि खाने की सलाह दी जाती है।

न्यूयॉर्क, एजेंसी। ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए अपनाया जाने वाला आहार किडनी में खराबी के खतरे को भी कम करता है। ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आमतौर पर खानपान में बादाम, कम वसा वाले दूध उत्पाद, साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां आदि खाने की सलाह दी जाती है। यह हाइपरटेंशन की समस्या से दूर रखने में कारगर होता है।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने बताया कि इस तरह के आहार के नियमित सेवन से किडनी में बीमारी के खतरों को भी कम किया जा सकता है। वैज्ञानिक दो दशक से भी ज्यादा समय तक अध्ययन करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। शोध में बादाम, फल और सब्जिया कम और रेड मीट का ज्यादा सेवन करने वालों में किडनी की बीमारी का खतरा 16 फीसदी तक ज्यादा पाया गया है।
