Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संतान के लिए खतरनाक है मां का वसायुक्त भोजन

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Wed, 10 Aug 2016 02:39 PM (IST)

    गर्भवती महिलाओं द्वारा उच्च वसायुक्त भोजन करने से गर्भस्थ शिशु पर प्रतिकूल प्रभाव प़डता है।

    न्यूयॉर्क, एजेंसी। हाई फैट डाइट या उच्च वसायुक्त भोजन को आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं माना जाता है। इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इसके एक और दुष्प्रभाव का पता लगाया है। उनके मुताबिक, गर्भवती महिलाओं द्वारा उच्च वसायुक्त भोजन करने से गर्भस्थ शिशु पर प्रतिकूल प्रभाव प़डता है। वसा की उच्च मात्रा शिशु के गट बैक्टीरिया (आंत में पाया जाने वाला जीवाणु) को प्रभावित करता है। बच्चों के इम्यून सिस्टम पर भी प्रभाव पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शोधकर्ताओं ने जन्म के तुरंत बाद और बच्चे के छह महीने का होने पर नमूने लिए। गट बैक्टीरिया के प्रभावित होने पर भोजन से ऊर्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया गड़बड़़ा जाती है और इससे शिशुओं में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। इम्यून सिस्टम कमजोर होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। शोधकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को उच्च वसायुक्त खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी है।

    READ: विश्व में ज्यादातर गर्भवती महिलाओं में है आयरन की कमी

    READ: प्रेगनेंसी के बारे में कभी आप भी तो ऐसा नहीं सोचती