यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हृदय रोगियों के लिए सुझाव
दीपावली पर हाई ब्लडप्रेशर और अन्य हृदय रोगों से ग्रस्त लोगों को सजग रहना चाहिए। पास रहकर पटाखों की जबर्दस्त ...और पढ़ें

दीपावली पर हाई ब्लडप्रेशर और अन्य हृदय रोगों से ग्रस्त लोगों को सजग रहना चाहिए। पास रहकर पटाखों की जबर्दस्त ध्वनि सुनने से दिल पर जोर पड़ता है। इससे हार्ट रेट बढ़ सकती है। इसलिए हृदय रोगियों को दूर से ही धमाकेदार आतिशबाजी को देखना चाहिए। इस संदर्भ में कुछ अन्य सुझावों पर अमल करें..
-पटाखों के तेज धमाकों के कारण जो लोग पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त हैं, उनमें एंजाइना(सीने में तेज दर्द)की समस्या पैदा हो सकती है। इस स्थिति में आराम करें और डॉक्टर से संपर्क कर दवा लें।
-तेज धमाकों के कारण ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है, जिससे स्ट्रोक की समस्या भी पैदा हो सकती है। गौरतलब है कि ब्रेन स्ट्रोक लकवा लगने का कारण बनता है। इसलिए कान में रुई लगाकर हाई ब्लडप्रेशर और हदय रोगों से पीड़ित लोग दूर से ही धमाकेदार आतिशबाजी देखें।
-अगर चक्कर आने की समस्या या उलझन या घबराहट महसूस हों, तो इस स्थिति में शीघ्र ही लेट जाएं और फिर डॉक्टर से परामर्श लेकर दवाएं लें या फिर डॉक्टर ने पहले से ही जो दवाएं इन लक्षणों के लिए बता रखी हैं, उन्हें लें।
-जिन लोगों ने कुछ दिनों पूर्व एंजियोप्लास्टी या बाईपास सर्जरी करायी है, उन्हें भी धमाकेदार पटाखों दूर रहना चाहिए।
(आरती लालचंदानी फिजीशियन व हृदय रोग विशेषज्ञ)
