विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सहित नौ पर राजद्रोह का केस

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 24 Feb 2016 02:01 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2016 09:30 PM (IST)

हरियाणा पुलिस ने पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह व खाप प्रवक्‍ता कप्‍तान मानसिं‍ह दलाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रो. वीरेंद्र पर शिकंजा कस गया है। रोहतक पुलिस ने प्रो. वीरेंद्र सिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा दलाल खाप के प्रवक्ता कप्तान मान सिंह दलाल के खिलाफ भी राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि प्रो. वीरेंद्र व कपतन मान सिंह सहित सभी आरोपियों पर जल्द ही पुलिस का शिकंजा कसेगा।

पढ़ें : VIDEO: रोहतक में हुड्डा पर उछाले चप्पल-जूते, CM को दिखाए काले झंडे

प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह पर जाट आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। इस संबंध में उनकी खाप प्रवक्ता कप्तान मान सिंह दलाल से बातचीत का ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। इस ऑडियो के आधार पर भिवानी के रहने वाले एक रिटायर कैप्टन पवन कुमार अंचल ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है। इस केस में षड्यंत्र में कई अज्ञात लोगों को भी शामिल बताया गया है। रोहतक के सिविल लाइन थाने में दर्ज हुए केस में जांच शुरू कर दी गई है।

भिवानी की एमसी कॉलोनी के रहने वाले सेना से रिटायर कैप्टन पवन कुमार अंचल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पूरे प्रदेश में जो हिंसा भड़की है, उसके पीछे प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह और अन्य का हाथ है। शिकायत में कहा गया है कि प्रो. वीरेंद्र का जो आॅडियो सामने आया है, उससे यह बात साबित भी हो रही है।

अपनी शिकायत में कैप्टन पवन कुमार अंचल ने कहा है कि प्रो. वीरेंद्र ने प्रदेश की जनता को भड़काने का काम किया है। उनकी साजिश के कारण पूरे प्रदेश में हिंसा भड़की और लोग मरे। उनका आरोप है कि प्रो. वीरेंद्र ने ऐसा इसलिए किया है, ताकि प्रदेश की वर्तमान सरकार को फेल साबित किया जा सके और सरकार को गिराया जा सके।

पढ़ें : हिसार में भी कर्फ्यू हटा, रोहतक में बाजार व स्कूल खुले

गौरतलब है कि 14 फरवरी को सांपला से जाट आरक्षण आंदोलन की शुरूआत हुई थी। बाद में यह जातीय हिंसा में तब्दील हो गया था। सिविल लाइन थाने में वीरेंद्र सिंह के खिलाफ भादसं की धारा 124ए, 124बी, 153ए, 153बी, 120बी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

किस धारा में कितनी सजा

124ए- यह धारा देश विरोधी काम करने के आरोप में लगाई जाती है। इस धारा में जमानत का कोई विकल्प नहीं है। देशद्रोह की इस धारा में उम्रकैद तक की सजा है।

124बी- यह धारा जातीय ङ्क्षहसा कराने के आरोप में लगाई जाती है। इस धारा में भी जमानत का विकल्प नहीं है। इस धारा में तीन साल से लेकर उम्रकैद तक होती है।

153ए- यह धारा लोगों को भड़काने के आरोप में लगाई जाती है। इस धारा में भी जमानत का कोई विकल्प नहीं है। इसमें तीन साल तक की सजा हो सकती है।

120बी- यह धारा वारदात में षडय़ंत करने के आरोप में लगाई जाती है। इस धारा में भी जमानत का विकल्प नहीं है। इसमें वारदात के हिसाब से सजा होती है।

पढ़ें : सरकार ने जाटोें को आरक्षण दिया तो होगा लोकतंत्र का हनन : सैनी

--------

भिवानी सुधार एवं विकास समिति के अध्यक्ष कै. पवन अंचल

भिवानी की एमसी कालोनी के रहने वाले रिटायर कैप्टन पवन कुमार अंचल भिवानी सुधार एवं विकास समिति के नाम से एक सामाजिक संस्था चलाते हैं। इस संस्था के वह खुद अध्यक्ष हैं।

जनता के लिए लड़ेंगे न्याय की लड़ाई : कै.पवन अंचल

कै. पवन अंचल ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से बर्बादी व तबाही का तांडव हुआ उससे जनता सहमी हुई है। वह जनता को न्याय दिलाने के लिए न्याय की लड़ाई लडेंग़े। उन्होंने कहा कि सरकार, विपक्ष, प्रशासन व पुलिस की भूमिका पूरी तरह से संदेह में रही। यहां तक की भारतीय सेना पर भी आंदोलनकारियों ने सीधा हमला किया, जो पूरे देश के लिए दुर्भाग्य की बात थी।

-----------

दंगों और उपद्रव से मेरा कोई वास्ता नहीं : दलाल
ऑडियो क्लिप में खुद की आवाज होना स्वीकार कर चुके दलाल खाप के प्रवक्ता कैप्टन मान सिंह ने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई में मेरा नाम गलत जोड़ा जा रहा है। किसी कार्रवाई की वैसे भी मुझे जानकारी नहीं। उन्होंने कहा, किसी भी तरह की हिंसा से मेरा कोई वास्ता नहीं है। इस पूरे आंदोलन के दौरान मैं सांपला में ही डटा रहा। यहां पर आंदोलन शांतिपूर्वक चलाया गया।

उन्होंने कहा, मेरी सामाजिक कार्यों मेें अग्रणी भूमिका रही है। मैं पहले ही कह चुका हूं कि फोन पर मेरी जो बात हुई, वह सामान्य बातचीत थी। इसमें किसी भी तरह की हिंसा को भड़काने या फिर गलत करवाने की कोई साजिश नहीं रची जा रही थी। आंदोलन के दौरान मैं न तो कहीं पर गया औैर न ही इस बारे में किसी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई की मुझे जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों विधानसभा चुनाव में इनेलो से टिकट की पेशकश भी गई थी, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था।

मामला दर्ज कर की जा रही है जांच : संदीप

रोहतक सिविल लाइन एसएचओ संदीप कुमार से बात की तो उन्होंने मामला दर्ज करने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पूरी जानकारी पुलिस पीआरओ ही दे पाएंगे। उनसे बात करना।