विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: रोहतक में हुड्डा पर उछाले चप्‍पल-जूते, CM को दिखाए काले झंडे

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2016 12:06 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2016 01:31 PM (IST)

हरियाणा के कई जगहों पर हालात सुधरने के बाद मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल व पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक पहुंचे। दोनों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़। हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की आग अब धीमी पड़ रही है। ज्यादातर जगहों पर हालात में तेजी से सामान्य हो रहा है, लेकिन हिसार, रोहतक व सेानीपत सहित कुछ स्थानों पर तनाव बना हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल मंगलवार को दोपहर बाद रोहतक पहुंचे और हिंसा प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की आैर काले झंडे दिखाए। रोहतक पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। क्रुद्ध लोगों ने उनके खिलाफ भी नारेबाजी की और उन पर जूते-चप्पल उछाले।

जाट आंदोलन की आग थमी, एनएच-1 और 10 पर यातायात बहाल

हिंसा, अागजनी हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित रोहतक में कर्फ्यू में मंगलवार काे ढील दी गई है। हांसी और हिसार में अब भी कर्फ्यू लगा हुआ है। सोमवार को हुई हिंसा आैर टकराव के बाद दिल्ली -चंडीगढ़ हाइवे (एनएच-1) आैर हिसार-दिल्ली हाइवे (एनएच-10) पर यातायात बहाल कर दिया गया है।


राेहतक में लोगाें से रूबरू मुख्यमंत्री मनोहर लाल

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री की कार घेरी, सीएम ने कहा- नुकसान का मिलेगा मुआवजा

दूसरी अोर, मुख्यमंत्री मनोहरलाल रोहतक पहुंच गए हैं। उन्होंने हालात का जायजा लिया। उन्होंने हिंसा आैर आगजगी से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लाेगों से बातचीत की। इस दौरान, कई जगहों का मुख्यमंत्री के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी भी की। लाेगों ने उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री को क्रुद्ध लोगों ने काले झंडे भी दिखाए।

पढ़ें : सरकार ने जाटोें को आरक्षण दिया तो होगा लोकतंत्र का हनन : सैनी

व्यापारियों ने भी जमकर हंगामा और सीएम के कार को रोक लिया। बाद में लोगों को समझा बुझाकर कार को निकाला गया। व्यापारी हिंसा और आगजनी से हुए नुकसान की भरपाइ्र की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि सभी पीडि़तों को मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के पत्रकार वार्ता के दौरान भी लोगों ने जमकर हंगामा किया और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

हुड्डा का भी हुआ भारी विराेध, व्यापारियों ने की नारेबाजी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी रोहतक में हालात का जायजा लेने पहुंचे। उन्हाेंने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान क्रुद्ध लोगों व व्यापारियों ने उनका जमकर विरोध किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री के सााि उनके सांसद बेटे दीपेद्र हुड्डा भी थे। हुड्डा हालचाल लेेने व नुकसान के बारे में जानकारी लेने पहुंचे तो व्यापारियों का पारा चढ़ गया।

पढ़ें : हरियाणा में बस सेवा बहाल, विभिन्न स्थानों पर फंसे यात्रियों को राहत


व्यापारियों का आरोप, आंसुओं पर राजनीति कर रहे हैं हुड्डा

व्यापारियों ने हुड्डा के खिलाफ प्रदर्शन किया और आंसुओं पर राजनीति करने के आरोप। व्यापारियाें ने कहा कि हुड्डा राहत देने और हालचाल लेने नहीं बल्कि आंसुओं पर राजनीति करने आए हैं। भड़के व्यापारियों को देख हुड्डा वापस अपने घर में लौट गए। कर रहे व्यापारियों को सांत्वना देने हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे थे। हुड्डा के आवास के पास व्यापारी धरने पर बैठ गए। इसके बाद हुड्डा के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

हिसार व हांसी को छोड़ कई जगह कर्फ्यू में राहत

दूसरी ओर, रोहतक में कर्फ्यू में में राहत दिए जाने के बाद लोग बाजार में निकले। व्यापारी राख हुई दुकानों से अवशेष समटते देखे गए। रोहतक में कर्फ्यू में कुछ घंटे की ढील दी गई है। भिवानी व झज्जर में भी कर्फ्यू में ढील दी गई है। दोनों जगह लोग घरों से निकले हैं और आवश्यक वस्तुआें की खरीद कर रहे हैं। लोग घरों से बाहर निकले और बर्बाद घरों व दुकानों को टटोलते रहे।

हिसार और हांसी में कर्फ्यू जारी है।किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं। दोनों जगहों पर सोमवार काे तोड़फोड़ और आगजनी के बाद सुरक्षा बड़ा दी गई है। मंगलवार सुबह हांसी के गांव सैनीपुरा में एक व्यक्ति का शव मिलने से तनाव बढ़ गया। इसके बाद पुलिस व सेना ने सुरक्षा बढ़ा दी। जिले में सभी तरह की परिवहन सेवा ठप है।

सिरसा में हालात सामान्य हैं और बस सेवाएं बहाल हो गई है, लेकिन रेल सेवा अभी बाधित। फतेहाबाद में जिले में सभी स्थानों से जाम हट गया है। यातायात धीरे धीरे सुचारु हो रहा है। रोडवेज की भट्टूकलां, सिरसा व भूना की सेवाएं शुरू हो गईं। हालांकि रोडवेज विभाग ने सभी बसों को नहीं चलाया है। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए ट्रायल के तौर पर बसें चल रही हैं। रेल सेवा सुचारु होने में अभी समय लगेगा। आम दिनों के मुकाबले में बाजार में रौनक अधिक है।

कैथल व सोनीपत सहित कई जिलों में हालात सामान्य है लेकिन तनाव बना हुअा है। सेना, अर्द्ध सैनिक बलों आैर पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। हिसार सहित कुछ स्थानों से मंगलवार सुबह भी लूटपाट व तोड़फोड़ की खबर है। सोनीपत में मूनक नहर से दिल्ली के लिए पानी की आपूर्ति बहाल हो गई तो जीटी रोड भी खाली करा लिया गया। करीब 10 दिनों से चल रहे आंदाेलन में हिंसा में अब तक 19 लाेग मारे जा चुके हैं।

भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पानीपत में शांति है। झज्जर को सेना ने चारों तरफ से घेरे रखा। रोहतक, सोनीपत व हिसार में स्थिति तनावपूर्ण रही। जींद में भी शांति है, लेकिन तनाव कायम है। कैथल के लोगों को सोमवार को देर शाम कर्फ्यू व जाम से मुक्ति मिल गई और मंगलवार काे भी तनाव के बीच शांति कायम है।

रोहतक में तेजी से हालत सामान्य हो रही है। जिले के महम में भी मंगलवार केा अब तक शांति है। यहां सोमवार को महम के मुख्य बाजार को खुलवाने के लिए पहुंची एसडीएम वीणा हुड्डा की कार को दंगाइयों ने आग के हवाले कर दिया था। कुछ युवाओं ने उनके साथ हाथापाई भी की थी। उसके बाद भीड़ गाड़ी पर टूट पड़ी और एसडीएम, सुरक्षाकर्मी और उनके चालक को गाड़ी से बाहर निकाल लिया और उनकी गाड़ी में आग लगा दी ।

सीएम मनाेहर लाल के खिलाफ नारेबाजी करते लाेग।

सोमवार को सोनीपत में जीटी रोड पर चार स्थानों पर जाम लगाए गए। आंदोलनकारियों ने लड़सौली के सामने जाम हटवाने पहुंची एसडीएम संगीता तितरवाल व डीएसपी सतीश के वाहन सहित चार गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया। दर्जनभर वाहनों को आग लगा दी।

पुलिस व आइआरबी की टीम से भिड़ गए। कुछ युवकों ने एक पुलिस अधिकारी को घेरने का प्रयास किया तो सेना ने फायरिंग के साथ कार्रवाई शुरू कर दी। इसमें गन्नौर निवासी सन्नी व पांची जाटान के संदीप की मौत हो गई। एक अन्य की भी मौत हुई है, जिसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। करीब नौ लोग घायल हुए हैं।
---------------
तेल टैंकर में लगाई आग
लगातार चार दिन से राजलूगढ़ी में रेलवे ट्रैक पर जमे आंदोलनकारियों ने मालगाड़ी के तेल के पांच टैंकरों को आग के हवाले कर दिया। रेलवे ट्रैक की स्थिति उस समय और अधिक बिगड़ गई थी जब जीटी रोड पर गोली का शिकार हुए युवकों के शवों को लेकर लोग राजलूगढ़ी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। चार दिनों से दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पूरी तरह से बाधित है।
---------------
एनएच 10 खुला
एनएच-10 पर बहादुरगढ़, रोहतक व हिसार में डटे आंदोलनकारियों ने राजमार्ग खोल दिया। रोहतक, झज्जर व भिवानी के अन्य मार्ग भी खुल गए हैं। हिसार-दिल्ली रेलमार्ग भी सुबह तक खाली करने का एलान कर दिया है। बहादुरगढ़ सेक्टर-9 बाईपास व झाड़ौदा बार्डर से भी आंदोलनकारियों ने जाम खोल दिया। सांपला में खाप के समर्थन से चल रहा आंदोलन वापस ले लिया गया है। इसकी सूचना पर हिसार के रामायण रेलवे ट्रैक पर बैठे जाटों ने भी धरना उठाने का एलान कर दिया। मंगलवार को इसकी विधिवत घोषणा होगी। मय्यड़ में सड़क मार्ग पर लगा जाम खोल दिया गया है।
------------
भिवानी में बामला स्टेशन फूंका

सोमवार देर रात करीब सवा 11 बजे दंगाइयों ने भिवानी-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर स्थित बामला स्टेशन को आग के हवाले कर दिया। भिवानी से महज नौ किलोमीटर दूर इस स्टेशन पर रात करीब साढ़े नौ बजे ही सेना फ्लैग मार्च करके आई थी। इसके बाद देर रात 35 से 40 की तादाद में दंगाई पहुंचे और स्टेशन को आग लगा दी।
--------------
सफींदों में एक और की मौत

गोहाना में शनिवार देर शाम मारे एक युवक की पहचान समता चौक के निकट वाल्मीकि बस्ती निवासी विक्रम उर्फ भीखू पुत्र अशोक के रूप में हुई है। जींद के सफीदों में विधायक निवास पर फायरिंग के दौरान घायल नवीन कुमार की मौत हो गई। छाप्पर निवासी वीर सिंह उर्फ बग्गा की पहले ही मौत हो चुकी है। विधायक जसबीर देशवाल व उनके पुत्र जितेंद्र उर्फ जोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
----------------
शुरू हुई दिल्ली को पानी की सप्लाई

रविवार देर रात पैरलल नहर से दिल्ली के लिए पानी की सप्लाई सुचारु हो सकी। मूनक नहर को क्षतिग्रस्त किए जाने के कारण पैरलल नहर के माध्यम से दिल्ली में पानी की सप्लाई की गई है। इसके लिए खुबडू झाल से पानी को डाइवर्ट किया गया। नहर में छह सौ क्यूसिक पानी सप्लाई किया गया है।

शनिवार सुबह पश्चिमी यमुना लिंक नहर का पानी रोककर ड्रेन नंबर आठ में छोडऩे से मूनक नहर में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी। रविवार तीसरे पहर सेना गढ़ी बिंदरौली के पास पहुंची थी। वहां हुई गोलीबारी में मल्हा माजरा के सुमित की मौत हो गई थी।

देर रात पानी की सप्लाई शुरू की गई, लेकिन नहर के क्षतिग्रस्त होने से पानी ड्रेन नंबर आठ में गिरने लगा। आखिर खुबडू झाल से पानी रोका गया। अब पैरलल नहर के माध्यम से दिल्ली में सप्लाई शुरू की गई है। नहर में पहले छह सौ क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। अधिकारियों ने बताया कि इससे दिल्ली में करीब 70 फीसद पानी की कमी को दूर किया जा सकेगा।