विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में बस सेवा बहाल, विभिन्‍न जगहों पर फंसे यात्रियों को राहत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2016 01:36 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2016 09:40 PM (IST)

हरियाणा में पिछले करीब आठ दिनों से ठप बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। परिवहन मंत्री ने हांसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़। जाट आंदोलन के कारण पूरे हरियाणा में रेल व सड़क यातायात ठप होने से पैदा हालत लोगों के लिए आफत बन गई। विभिन्न जगहों पर लोग कई दिनों तक फंसे रहे। प्रदेश में मंगलवार को अधिकतर जगहों पर स्थिति में सुधार होने के बावजूद जीटी रोड क्षेत्र सहित अधिकतर जगहों पर हरियाणा रोडवेज की बस सेवा बहला हो गई है।हिसार और हांसी के लिए बसें अभी शुरू नहीं हुई हैं। दोनों जगहों पर अभी कर्फ्यू लगा हुआ है।

पढ़ें : रोहतक में हुड्डा पर उछाले चप्पल-जूते, सीएम को दिखाए काले झंडे

हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विभिन्न डिपो से बसों के परिचालन का आदेश दिया है। यह अादेश दो बजे जारी किया गया है। पंवार ने बताया कि राज्य में रोडवेज की बसों का विभिन्न डिपो से परिचालन शुरू करने का आदेश देने से विभिन्न जगहाें पर फंसे लाेगों को भारी राहत मिलेगी। अभी हांसी और हिसार में बस सेवा शुरू नहीं हुई है।

अभी हांसी और हिसार में नहीं श्ाुरू हुई बस सेवा

दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे (एनएच-1) और दिल्ली-रोहतक (एनएच-10) सहित विभिन्न मार्गों पर राडवेज की बसों का परिचालन बहाल हो गया है। अंबाला से यमुनानगर और कैथल के बीच भी बस सेवा श्ाुरू हो गई है। सिरसा से से भी बसें चलनी शुरू हो गई हैं। पानीपत और करनाल में भी रोडवेज की बसें दोबारा चलनी शुरू हो गई हैं।

सिरसा में बस स्टैंड पर खड़ीं बसें।

हेलीकाप्टर से मंडप में पहुंची दुल्हन

लोगों को राज्य में जाम की वजह से शादी-विवाह में भी अड़चनें आईं। कई लोगों को अपनी शादी टालनी पड़ी। करनाल में एक दुल्हन को चार्टर्ड हेलीकाप्टर से शादी के मंडप में पहुंचाया गया। करनाल के सेक्टर-13 निवासी राजीव गुप्ता की बेटी साक्षी गुप्ता की शादी सोनीपत के पास दिल्ली बॉर्डर पर स्थित तिवोली गार्डन में सोमवार रात को होनी थी। राजीव ने बताया कि जीटी रोड पर जगह-जगह जाम के चलते शादी का मुहूर्त बीतने का डर सताने लगा तो उन्होंने दिल्ली से चार्टर्ड हेलीकाप्टर बुक कराया।

पढ़ें : सरकार ने जाटोें को आरक्षण दिया तो होगा लोकतंत्र का हनन : सैनी

इसके बाद दुल्हन को करनाल की नेवल हवाई पट्टी से हेलीकाप्टर से शादी के मंडप तक ले जाया गया। हेलीकाप्टर में जगह कम होने के कारण अन्य परिजन व रिश्तेदार दिनभर जाम खुलने की कामना करते रहे। दुल्हन के चाचा दीपक अग्रवाल ने बताया की दिल्ली में एक मैरिज पैलेस में शादी का कार्यक्रम रखा गया था।

उन्होंने बताया कि आंदोलन के चलते रविवार की सगाई का कार्यक्रम वह पहले ही रद कर चुके हैं लेकिन शादी को टालना मुमकिन नहीं था। ऐसे में तुरंत चार्टर्ड हेलीकाप्टर का इंतजाम कर साक्षी को दिल्ली भेजा गया। दादी अलका ने बताया कि अमेरिका से भी रिश्तेदार आए हैं, लेकिन आंदोलन के चलते हम कुंडली नहीं जा पाए।

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल दो दिन से जाम में फंसे

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली के पिता अनमोल रतन कोहली जाट आंदोलन के दौरान नेशनल हाइवे पर लगे जाम के कारण दो दिन पानीपत में ही फंसे रहे। सोमवार सुबह जीटी रोड पर सिवाह में जाम हटने के बाद कोहली दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन सोनीपत सीमा में लगे जाम को देखते हुए दोपहर वापस लौट आए।

लौटते समय सिवाह में आंदोलन का जायजा ले रहे उपायुक्त समीर पाल सरो से आंदोलन की स्थिति के बारे में पूछा और उसके बाद फिर पानीपत में रुक गए। बाद में शाम को वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कोहली के दो दिन से यहां जाम में फंसे होने की सूचना जिला प्रशासन के पास नहीं थी।