विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार ने जाटोें को आरक्षण दिया तो होगा लोकतंत्र का हनन : सैनी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2016 07:35 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2016 08:18 PM (IST)

कुरूक्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की जाट आरक्षण के खिलाफ बयानबाजी जारी है।उन्‍होंने मंगलवार को कहा कि सरकार ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का जाट आरक्षण आंदोलन और जाटों की आरक्षण के खिलाफ विरोध खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने मंगलवार को फिर इसके खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि यदि दबाव में आकर सरकार जाटों की बात मान लेती है तो यह लोकतंत्र का हनन होगा। यह पूरा मामला कुर्सी का है। उन्होंने कहा, मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया है, इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व की ओर से नोटिस देने पर उसका जवाब दूंगा।

उन्होंने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि आरक्षण को लेकर उन्होंने कोई गलत बयान नहीं दिया है। वह जिस वर्ग में पैदा हुए हैं सिर्फ उसके हक की बात कर रहे हैं। जाट आरक्षण का पूरा मामला 'किस्सा कुर्सी का' है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने षड़यंत्र रचा है, ताकि प्रदेश की भाजपा सरकार को डिगा सकें।

उन्होंने कहा कि प्रो. विरेंद्र का जो आडियो आया उससे पूरी साजिश सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि जाट पहले ही प्रदेश के सामान्य वर्ग के हितों में सेंध लगा चुके हैं अब ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाना चाहते हैं। वे अपनी बात डंडे के बल पर मनवाना चाह रहे हैं। यह कैसे स्वीकार किया जा सकता है आैर फिर कानून, संविधान और अदालत का क्या महत्व रह जाएगा।

सैनी ने कहा कि यदि सरकार को आरक्षण देना है तो प्रदेश की सभी 36 बिरादरी के गरीबों के दे। उनके भड़काऊ बयान को लेकर भाजपा द्वारा नोटिस देेने आैर कार्रवाई करने के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वोपरि है। ऐसा कोई नोटिस मिलने पर वह इसका जवाब देंगे। इसके बाद भी यदि पार्टी कोई उनके खिलाफ कार्रवाई करती है तो उसे स्वीकार करेंगे।