पुरुष भी खटखटा रहे हैं महिला आयोग का द्वार
महिलाएं ही नहीं अब पुरुष भी शिकायतें लेकर महिला आयोग के द्वार पहुंच रहे हैं। वे महिलाओं के खिलाफ काफी संख्या में शिकायत कर रहे हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार, दिल्ली में 25 से 30 फीसद शिकायतें पुरुषों द्वारा की जा रही हैं।

रोहतक [ओपी वशिष्ठ]। महिलाएं ही नहीं अब पुरुष भी शिकायतें लेकर महिला आयोग के द्वार पहुंच रहे हैं। वे महिलाओं के खिलाफ काफी संख्या में शिकायत कर रहे हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार, दिल्ली में 25 से 30 फीसद शिकायतें पुरुषों द्वारा की जा रही हैं।
स्वाति ने यहां दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि पुरुषों की शिकायतें महिलाओं द्वारा पीडि़त करने की हाेती हैं। वह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। स्वाति मालीवाल रोहतक की ही रहनेवाली हैं और आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद की पत्नी हैं।
दिल्ली महिला आयोग में 25 से 30 फीसद शिकायत लेकर पहुंचते हैं पुरुष
मालीवाल ने कहा कि महिला-पुरुष समान हैं, इसलिए दोनों को समान नजर से देखने की जरूरत है। आज महिला-पुरूष में जो विवाद है, उसका कारण अविश्वास है। आज दंपती के बीच विश्वास में कायम करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में पेट्रोल पंप संचालाकों की फिर हड़ताल की तैयारी
उन्होंने कहा कि महिलाओं को शर्म छोड़कर संघर्ष करना चाहिए। हर महिला में झांसी की रानी है, जरूरत है खुद को जगाने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कानून का फायदा नहीं उठाना चाहिए। आयोग इस बात का पूरा ध्यान रखता है।
उन्होंने कहा कि महिला आयोग में केवल महिलाओं को नहीं सुना जाता बल्कि पुरुषों की शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जाता है। आयोग में 25 से 30 फीसद पुरूष भी महिलाओं की शिकायत लेकर आ रहे हैं। कई मामलों में की जांच में पुरूषों की शिकायत जायज मिली है। आयोग हर शिकायत पर तह तक जाकर सच्चाई सामने लाता है ताकि किसी के साथ अन्याय न हो सके।
मालीवाल ने कहा कि जब उन्होंने आयोग की अध्यक्ष का कार्यभार संभाला तब करीब दो हजार मामले लंबित थे। लेकिन उन्होंने लंबित मामलों को लेकर तेजी से कार्य किया। अभी भी एक हजार से अधिक मामले लंबित हैं, जिनके निपटारे के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता लंबित मामलों को निपटाने की है। आयोग में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा, चाहे वो महिला हो या पुरूष।
कानून से भागना नहीं सामने आना चाहिए
आम आदमी पार्टी के पूर्व कानून मंत्री एवं विधायक सोमनाथ भारती के बारे में मालीवाल ने कहा कि कानून व कोर्ट से भागने की बजाय सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। सोमनाथ भारती ही नहीं बल्कि इस तरह के आरोप में अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं पर भी पुलिस व कोर्ट ने संज्ञान लेना चाहिए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।