Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भिवानी-लोहारू रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 04 Apr 2017 07:11 PM (IST)

    - दैनिक रेल यात्री संघ भिवानी ने रेलमंत्री को सौंपा मांग पत्र जागरण संवाददाता, रोहतक : भिवानी-

    भिवानी-लोहारू रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग

    - दैनिक रेल यात्री संघ भिवानी ने रेलमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    जागरण संवाददाता, रोहतक :

    भिवानी-लोहारू नई रेल लाइन के निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। यह मांग करते हुए दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ भिवानी ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को मंगलवार को रोहतक में मांग पत्र सौंपा। रेलमंत्री यहां रोहतक रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए थे। संघ की ओर से रेलमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में और भी मांग की गई हैं। जिनमें भिवानी जंक्शन पर संसदीय समिति का दौरा कराए जाने व गंगा नगर रेलवे स्टेशन से एक इंटर सिटी ट्रेन सिरसा-हिसार-भिवानी-रेवाड़ी व गुरुग्राम होते हुए दिल्ली के लिए चलाई जाए ताकि यहां के युवाओं को दिल्ली-गुरुग्राम आने जाने में दिक्कत न हों। भिवानी से खाटूश्याम तक एक रेलगाड़ी सीधी चलाई जाए। हिसार से भिवानी होते हुए हरिद्वार के लिए एक गाड़ी सीधी चलाई जाए। हावड़ा जैसलमेर का लोहारू जंक्शन पर ठहराव किया जाए। बीकानेर से हिसार जाने वाली गाड़ी का भिवानी जंक्शन पर विस्तार किया जाए। संघ के प्रधान महावीर डालमिया ने बताया कि रेलमंत्री को मांग पत्र सौंपा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें