महिला डॉक्टर बोली- पति ने दी गाली, देवर ने दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित महिला डॉक्टर का आरोप है कि पति ने उसके साथ मोबाइल पर गाली-गलौच की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
रेवाड़ी [जेएनएन]। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला डॉक्टर ने अपने पति सहित दो लोगों पर गाली-गलौच करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला डॉक्टर ने कहा है कि वह नर्सिंग होम चलाती है और उनके दो बच्चे है।
महिला के मुताबिक उसके पति ने एक अन्य महिला से शादी कर ली है और उससे एक बेटी है। पीड़ित महिला डॉक्टर का आरोप है कि पति ने उसके साथ मोबाइल पर गाली-गलौच की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका देवर द्वरा भी उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।