विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तिरंगे के अपमान में फंसी बिग बॉस प्रतिभागी अर्शी खान, सुनवाई 21 को

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 08 Oct 2017 09:26 AM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2017 10:19 AM (IST)

एक मैच के दौरान अर्शी खान ने कमर पर तिरंगा झंडा बनवाया हुआ था। इसको लेकर उसके खिलाफ केस चल रहा है। मामले पर २१ अक्टूबर को होगी।

तिरंगे के अपमान में फंसी बिग बॉस प्रतिभागी अर्शी खान, सुनवाई 21 को
तिरंगे के अपमान में फंसी बिग बॉस प्रतिभागी अर्शी खान, सुनवाई 21 को

जेएनएन, पानीपत। वर्ष 2016 में हुए टी-20 क्रिकेट विश्वकप में भारत और पाक के बीच मैच के दौरान मॉडल अर्शी खान के खिलाफ राष्ट्रध्वज के अपमान मामले की सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी। केस की सुनवाई जेएमआइसी मुकेश कुमार की अदालत में होगी। एडवोकेट मोमिन मलिक ने सीजेएम की कोर्ट में मॉडल अर्शी खान के विरुद्ध वाद दायर कराया था। उक्त मॉडल फिलहाल बिग बॉस सीजन 11 में प्रतिभागी है।

एडवोकेट मोमिन मलिक ने बताया कि प्राथमिक गवाही व पेश किए जाने वाले सुबूतों को अदालत ने सही माना तो अर्शी खान को बिग बॉस-11, केयर ऑफ अभिनेता सलमान खान लोनावला के पते पर नोटिस भेजा जा सकता है। हालांकि गवाह व सुबूत पर्याप्त नहीं होने पर अदालत इस केस को खत्म भी कर सकती है। एडवोकेट मलिक का आरोप है कि उक्त मैच के दौरान अर्शी खान ने कमर पर तिरंगा झंडा बनवाया हुआ था। किनारे में पाकिस्तान के तत्कालीन कप्तान का नाम अफरीदी... अफरीदी लिखवाया था।

यह भी पढ़ेंः हनीप्रीत को गुप्त स्थान पर ले गई पुलिस, पूछताछ के लिए 300 सवाल तैयार