विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेता सुरजेवाला को हाई कोर्ट से राहत, देशभर में वाई श्रेणी सुरक्षा के आदेश

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 10 Mar 2017 01:25 PM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2017 01:35 PM (IST)

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को देशभर में वाई श्रेणी सुरक्षा के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुरजेवाला की याचिका पर दिए।

कांग्रेस नेता सुरजेवाला को हाई कोर्ट से राहत, देशभर में वाई श्रेणी सुरक्षा के आदेश
कांग्रेस नेता सुरजेवाला को हाई कोर्ट से राहत, देशभर में वाई श्रेणी सुरक्षा के आदेश

जेएनएन, चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय सुरक्षा मुहैया करवाने की सुरजेवाला की अपील को मंजूर करते हुए हाई कोर्ट ने उन्हें देशभर में वाई प्लस सुरक्षा तथा दिल्ली में उनकी सुरक्षा वाई श्रेणी करने के आदेश दिए हैं।

रणदीप सुरजेवाला ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा था कि कुख्यात बदमाश सुरेंद्र जोंग से उन्हें जान का खतरा है। सुरेंद्र फिलहाल पुलिस की हिरासत से बाहर है। ऐसे में याचिकाकर्ता की जान को लगातार खतरा बना हुआ है। सुरजेवाला ने हाई कोर्ट से अपील की थी की उन्हें केंद्रीय सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस अपील पर हरियाणा सरकार ने उन्हें किसी भी प्रकार का बड़ा खतरा होने से इन्कार किया था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था।

इस पर संतुष्टि जताते हुए रणदीप ने कोर्ट में कहा कि उनकी मांग पूरी हो गई। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि यदि सुरक्षा में किसी भी प्रकार का बदलाव किया जाता है तो उसके लिए को सूचित किया जाए कोर्ट की अनुमति के बाद ही उनकी सुरक्षा की श्रेणी में बदलाव संभव होगा। ऐसे में अब रणदीप सुरजेवाला को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा मिलेगी और वर्तमान में जो सुरक्षा उनके पास मौजूद है वह जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: असंतुष्‍ट भाजपा विधायकों का मामला पीएम दरबार पहुंचेगा, मोदी से मिलेंगे सीएम