Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुद को हटाने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं पांचाल व दहिया

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Fri, 07 Aug 2015 10:09 AM (IST)

    हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को कार्यकाल खत्म होने से पहले हटाने का विवाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया है। पद से हटाई गई अध्यक्ष कमलेश पांचाल व उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने भाजपा सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है।

    चंडीगढ़। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को कार्यकाल खत्म होने से पहले हटाने का विवाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया है। पद से हटाई गई अध्यक्ष कमलेश पांचाल व उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने भाजपा सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। कमलेश पांचाल की याचिका पर शुक्रवार को जस्टिस एसके मित्तल की खंडपीठ सुनवाई करेगी। सुमन दहिया की याचिका आपत्ति लगने से सोमवार को सुनवाई के लिए पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर, इसी विवाद में हरियाणा की भाजपा नेत्री और भाजपा पब्लिकेशन सेल की प्रदेश संयोजक रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य नियुक्त किया गया है। रेखा ने नियुक्ति के साथ ही नई दिल्ली में बृहस्पतिवार को कार्यभार संभाल लिया।

    पद से हटाने के विवाद में याचिका दाखिल करते हुए पांचाल ने कहा कि सरकार ने झूठी शिकायतों के आधार पर उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया है। ये सही नहीं है। निर्णय नियमों के भी विरुद्ध है। पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान उनकी नियुक्ति हुई थी। वर्तमान सरकार ने पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों को खारिज करने का सिलसिला जारी कर रखा है। सरकार का यह फैसला न केवल गलत है बल्कि उनके साथ अन्याय भी है। उन्होंने हाईकोर्ट से सरकार के आदेशों पर रोक लगाने की अपील की है।

    विवाद के कारण पद से हटाया : कविता जैन
    दूसरी ओर, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल व वाइस चेयरपर्सन सुमन दहिया को आपसी विवाद व शिकायतों के कारण हटाया गया। उनकी दोनों से सिर्फ एक बार मुलाकात हुई है। अगर उन्हें धमकाया गया तो रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई। इनकी नियुक्ति की शर्तों की अधिसूचना भी जारी नहीं हुई है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी व भूमि हथियाने की शिकायतें भी मिली हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner