विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनीप्रीत का रहस्य गहरायाः बाड़मेर में ट्रेस होने की चर्चा, विपासना से भी हुई बात

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 12 Sep 2017 11:59 AM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 06:32 PM (IST)

हनीप्रीत के बारे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी आय, शिक्षा व संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं।

हनीप्रीत का रहस्य गहरायाः बाड़मेर में ट्रेस होने की चर्चा, विपासना से भी हुई बात
हनीप्रीत का रहस्य गहरायाः बाड़मेर में ट्रेस होने की चर्चा, विपासना से भी हुई बात

जेएनएन, चंडीगढ़। डेरा प्रमुख राम रहीम की तरह हनीप्रीत का भी जीवन भी रहस्यों से भरा है। हनीप्रीत कहां है अभी तक किसी को कुछ पता नहीं है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उसकी मोबाइल लोकेशन राजस्थान के बाड़मेर इलाके से ट्रेस हुआ है। उसने डेरे की चेयरपर्सन विपासना इंसा से फोन पर बातचीत की है।

वहीं, डेरा सच्चा सौदा सिरसा में सर्च ऑपरेशन के दौरान उसके कमरे से भारी मात्रा में करंसी मिलने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन कोई अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। यह राशि करीब 250 करोड़ तक बताई जा रही है। इसके लिए बैंक कर्मियों को बुलाया गया था। उधर, हनीप्रीत को एमबीए डिग्री होल्डर भी कहा जाता है, जबकि वास्तव में वह मात्र 12वीं तक पढ़ी है। इतनी कम पढ़ाई के बावजूद वह बाबा के अरबों के साम्राज्य को संभालती थी।

हनीप्रीत इंडियन फिल्म और डायरेक्टर एसोसिएशन की सदस्य थी। फॉर्म के एजुकेशन कॉलम में हनी ने खुद के 12वीं तक शिक्षित होने की बात मानी है, जबकि जन्मतिथि जुलाई 1980 बताई है। इंडियन फिल्म और डायरेक्टर एसोसिएशन की ओर से यह मेंबरशिप मार्च 2016 में जारी की गई थी। उसे आजीवन सदस्यता दी गई थी।

पिता के कॉलम में उसने राम रहीम का नाम लिखा हुआ है, जबकि पता सिरसा स्थित डेरे का दिया था। राम रहीम को सजा मिलने के बाद एसोसिएशन ने दोनों की सदस्यता रद कर दी थी। हनीप्रीत सीने फिल्म एंड टीवी ऑर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) की भी सदस्य थी। उधर, राम रहीम ने सिंटा के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बांद्रा स्थित अपने घर का पता लिखा है।

मायानगरी में पैर जमाने के लिए हनीप्रीत और राम रहीम ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में घर ले रखा था। मुंबई में हरियाणा नंबर की एक कार भी मिली है। बांद्रा के प्लेटिनम बिल्डिंग में राम रहीम ने कई फ्लैट्स ले रखे थे। फ्लैट नंबर 202 में जहां राम रहीम के लोग रहा करते थे, वहीं दूसरी तरफ की बिल्डिंग में 11वीं और 12 वीं मंजिल के फ्लैट को भी राम रहीम ने ले रखा था। वो वहां हनीप्रीत के साथ रहता था। ये सभी फ्लैट्स किराये पर लिए गए थे। हालांकि जिन फ्लैट्स में राम रहीम रहा करता था, वहां अब दूसरे किरायेदार आकर रहने लगे हैं।

मुंबई के सबसे पॉश इलाके जुहू बीच के करीब सी-फेसिंग बिल्डिंग में भी बाबा के फ्लैट हैं। कई जगह छापे मारते हुए हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश में इस रिवेरा को-ऑपरेटिव सोसाइटी में स्थित फ्लैट को भी ढूंढ निकाला है। राम रहीम इस बिल्डिंग की छठीं और सातवीं मंजिल पर रहा करता था।

वहीं, लापता हनीप्रीत के पाकिस्तान भाग जाने की आशंका भी जताई जा रही है। वहां उसके अपने पाकिस्तानी ब्वायफ्रेंड के साथ किसी अज्ञात स्थान पर पनाह लेने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि उसकी तलाश में जुटी खुफिया एजेंसियों ने अभी अपना ध्यान नेपाल बॉर्डर पर फोकस कर रखा है।

यह भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर वायरल, पाकिस्‍तानी ब्वायफ्रेंड के साथ है हनीप्रीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।