विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Women's Day पर हरियाणा विधानसभा रचेगा इतिहास, ये पांच महिला विधायक चलाएंगी सदन की कार्यवाही

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 05 Mar 2021 06:07 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 08:12 PM (IST)

महिला दिवस (Womens Day) पर हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही ऐतिहासिक होगी। इस दिन सदन की कार्यवाही को महिला विधायक ही ...और पढ़ें

नैना चौटाला, किरण चौधरी, सीमा त्रिखा, गीता भुक्कल व निर्मल रानी की फाइल फोटो।
नैना चौटाला, किरण चौधरी, सीमा त्रिखा, गीता भुक्कल व निर्मल रानी की फाइल फोटो।

चंडीगढ़ [सुधीर तंवर]। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का एक दिन महिलाओं को समर्पित होगा। इसके लिए आठ मार्च यानी महिला दिवस (Women's Day) को चुना गया है। सोमवार को महिला दिवस पर विधानसभा की पूरी कार्यवाही का संचालन महिला विधायक करेंगी। हरियाणा की राजनीति के इतिहास में यह पहला और अभूतपूर्व दिन होगा।

महिला दिवस पर बजट सत्र की कार्यवाही के संचालन के लिए विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने पांच महिला विधायकों की एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में जजपा विधायक नैना सिंह चौटाला, कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व सीपीएस एवं भाजपा विधायक सीमा त्रिखा और भाजपा विधायक निर्मल रानी को शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें: लुधियाना में नाबालिग लड़की का अपहरण कर सूरत ले गया युवक, कई दिनों तक करता रहा दुष्कर्म

कांग्रेस विधायक दल की नेता रह चुकी किरण चौधरी ने स्पीकर के समक्ष आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस की तरफ से सिर्फ एक महिला विधायक को शामिल किया गया है, जिसके बाद स्पीकर ने किरण चौधरी का नाम भी इस कमेटी में जोड़ दिया है। आठ मार्च को विश्व महिला दिवस है। इस दिन राज्य सरकार सदन में कई अहम घोषणाएं कर सकती है।

यह भी पढ़ें: पंजाब के उद्योगपति बोले- बजट में सरकार का हो इंडस्ट्री फ्रेंडली नीतियों पर फोकस

सदन की कार्यवाही का संचालन महिला विधायक पूरे दिन करेंगी या कुछ समय के लिए, यह मौके पर ही तय होगा। एक महिला विधायक को स्पीकर, दूसरी को डिप्टी स्पीकर, एक संसदीय कार्य मंत्री, एक सदन की नेता और एक महिला विधायक को विपक्ष की नेता के रूप में पेश किया जाएगा। किस महिला विधायक को क्या पद मिलेगा और इसका चयन करने के लिए किस सिस्टम को अमल में लाया जाएगा, यह स्पीकर उसी दिन आठ मार्च को तय करेंगे।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में लव जिहाद कानून पर फंसा दुष्यंत चौटाला का पेंच, जताई बड़ी आपत्ति

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 88 विधायक हैं। कालका से विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता रद हो चुकी है, जबकि ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। इस बार की विधानसभा में नौ महिला विधायक ही चुनाव जीतकर आई हैं। इनमें पांच कांग्रेस से, एक जजपा और तीन महिला विधायक भाजपा से हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में भूजल के अध्ययन के लिए गठित होगी कमेटी, विधानसभा में स्पीकर ने की घोषणा

2014 के विधानसभा चुनाव में 13 महिला विधायक चुनाव जीतकर आई थी। कांग्रेस की पांच महिला विधायकों में किरण चौधरी, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, रेणुबाला और शैली शामिल हैं। भाजपा की तीन महिला विधायकों में राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, सीमा त्रिखा और निर्मल रानी तथा जजपा की एकमात्र महिला विधायक में नैना चौटाला शामिल हैं।