विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबा रामदेव की योग क्लास में शामिल हुए सीएम और कई मंत्री

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 15 Jun 2015 11:52 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2015 12:12 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पंचकूला : दिन सोमवार, सुबह पौने 5 बजे पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में लगी बाबा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पंचकूला : दिन सोमवार, सुबह पौने 5 बजे पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में लगी बाबा रामदेव की योग कक्षा। बाबा रामदेव की योग क्लास में भाजपा के दिग्गज ही शामिल हुए, लेकिन इनेलो एवं कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस कक्षा से दूरी बनाई रखी।

भाषणबाजी के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर और मंच पर बैठे सभी मंत्री व सांसद मंच से नीचे आ गए और उसके बाद बाबा रामदेव ने योग की क्रियाएं करवाई। बाबा ने सूर्य नमस्कार भी करवाया। बाबा रामदेव ने सूर्य नमस्कार करवाते हुए कहा कि यह किसी धर्म विशेष का नहीं है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि सूर्य नमस्कार सूर्य को देखकर ही किया जाए, यह किसी भी दिशा में खड़े होकर कर सकते हैं। योग क्लास में बाबा में खूब ठहाके भी लगवाए।

बाबा रामदेव की योग क्लास में सीएम मनोहरलाल, शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा, कृषि ओपी धनखड़, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कविता जैन, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, बिक्रम ठेकेदार, सांसद रतनलाल कटारिया, धर्मबीर सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक प्रेमलता, ज्ञान चंद गुप्ता, लतिका शर्मा, लोकायुक्त जस्टिम प्रीतम पाल सहित काफी संख्या में भाजपा नेता, जज, अधिकारी मौजूद थे।

बाबा रामदेव ने मंच से इन सभी को श्वास क्रिया, कपाल भाति, ओम विलोप, प्राणायाम, पादहस्त आसन, सूर्य नमसकार करवाया। इसी प्रकार बैठकर गर्दन के लिए चार, पेट व कमर के लिए तीन-तीन योगासन के गुर सिखाए। योगासन करवाते हुए बाबा रामदेव सभी को इनके फायदों के बारे में बता रहे थे, साथ ही सही योग न करने पर उनके नुकसान भी बताए।

योग प्रशिक्षण के लिए भाजपा के नेता, मंत्री, विधायक, न्यायपालिका से जुडे लोग, अधिकारी एवं कर्मचारी प्रात: चार बजे से ही आना शुरू हो गए थे और उनके चेहरे पर काफी उत्साह देखने को मिला।