Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हिसार व हरिद्वार के बीच नई ट्रेन शुरू, रेल मंत्री व सीएम ने कुरुक्षेत्र से किया रवाना

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Thu, 30 Nov 2017 06:27 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र में रेल राज्‍यमंत्री रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर हिसार और हरिद्वार के बीच नई ट्रेन को रवाना किया।

    हिसार व हरिद्वार के बीच नई ट्रेन शुरू, रेल मंत्री व सीएम ने कुरुक्षेत्र से किया रवाना

    जेएनएन, कुरुक्षेत्र। अंतरराष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव पर हरियाणा की जनता को रेलवे ने खास तोहफा दिया है। रेलवे ने कुरुक्षेत्र होकर हिसार से हरिद्वार तक नई ट्रेन शुरू की है।  इस ट्रेन का नाम गीता-गंगा एक्‍सप्रेस होगा। इसे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्‍होंने रोहतक-महम-हांसी रेल लाइन के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गीता और गंगा का संगम कराएगी गीता-गंगा एक्सप्रेस

    बृहस्‍पतिवार सुबह यहां रेलवे स्‍टेशन पर आयोजित समाराेह में रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन सप्‍ताह में तीन दिन चलेगी। ट्रेन हिसार से हरिद्वार वाया कुरुक्षेत्र, भिवानी, पानीपत चलेगी।

    यह भी पढ़ें: हनीप्रीत व गुरमीत के काई राज बेपर्दा, सरकार के तख्ता पलट की रची थी साजिश

    इसके साथ ही दोनों नेताआें ने वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग से रोहतक-महम-हांसी नई रेलवे लाइन के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। उन्‍होंने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन की नवीनीकरण परियोजना का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, सांसद राजकुमार सैनी, विधायक सुभाष सुधा, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

    कुरुक्षेत्र में हिसार और हरिद्वार के बीच शुरू हुई ट्रेन।

    रेलमंत्री राजेन गोहांई ने भी कुरुक्षेत्र के रेलवे जंक्शन को आदर्श स्टेशनों की श्रेणी में विकसित करने के लिए ले नौ करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को री-माडलिंग करने की घोषणा भी की। गीता-गंगा एक्सप्रेस शुरू होते ही धर्मनगरी के लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी हो गई। यह रेलगाड़ी सप्ताह में छह दिन हिसार-हरिद्वार से आवागमन करेगी। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर रेलवे मंत्रालय द्वारा यह दूसरी बड़ी सौगात है। इससे पूर्व वर्ष 2016 में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर ही गीता जयंती एक्सप्रेस चलाकर भगवान श्रीकृष्ण की जन्म नगरी मथुरा को कर्मनगरी कुरुक्षेत्र से जोड़ा गया था।

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता-गंगा एक्सप्रेस दो आध्यात्मिक नगरी को जोड़ने का काम करेगी। कुरुक्षेत्र वासियों की वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए इस रेलगाड़ी को केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल की मदद से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण की बाट जोह रही रोहतक-महम-हांसी रेल लाइन शुरू होने से हिसार से रोहतक तक का सफर करने वाले यात्रियों को इससे 70 किलोमीटर का रास्ता कम तय करना पड़ेगा। इससे लोगों को आर्थिक बचत भी होगी।

    उन्‍होंने कहा किवहीं महाभारत और गीता उपदेश की भूमि कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन का भी पुन: निर्माण किया जाएगा। स्टेशन पर कदम रखते ही पर्यटकों को धर्मनगरी में आने की अनुभूति हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 48 वर्षों में रेलवे पर जितना काम हुआ है उतना काम मौजूदा सरकार ने तीन वर्षों में किया है। आरओबी और आरयूबी का निर्माण तेजी से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत-जींद रेल लाइन चालू होने से मध्य हरियाणा और पश्चिमी हरियाणा आपस में जुड़ा है और लोगों को सुविधा हुई है।

    ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

    पूर्व उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने रेलवे विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी और आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद राजकुमार सैनी, विधायक सुभाष सुधा व पवन सैनी, रेलवे विभाग से जगदीश राय, रेलवे दिल्ली मंडल के डीआरएम आरएन सिंह, स्टेशन अधीक्षक एसएन गुप्ता, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर मौजूद रहे।

    यह सुपरफास्ट ट्रेन की सप्ताह में तीन दिन उठा पाएंगे। इसका लाभ भिवानी, रोहतक, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सहारनपुर व रूड़की जिलों के लोग उठा पाएंगे। हिसार से हरिद्वार गाड़ी संख्या 14715 सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह साढ़े चार बजे रवाना होगी। यह दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। यही ट्रेन हरिद्वार से शाम 4 बजकर 20 मिनट पर हिसार के लिए रवाना होगी, जो देर रात दो बजे हिसार पहुंचेगी। ट्रेन में दो एसी, पांच स्लीपर और पांच जनरल कोच होंगे।

    हरिद्वार में एक घंटा होगा ट्रेन का ठहराव

    हिसार से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन सुबह साढ़े चार बजे रवाना होगी। दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। ऐसे में एक घंटे हरिद्वार में इस ट्रेन का ठहराव होगा। एक घंटे के ठहराव के बाद शाम 4 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन हरिद्वार से हिसार से लिए रवाना होगी। जोकि अलसुबह दो बजे हिसार पहुंचेगी। हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से पहले से ही सप्ताह में हर शनिवार रात को 12 बजकर 20 मिनट पर हिसार से हरिद्वार के लिए ट्रेन चलाई जा रही है, जोकि 31 दिसंबर तक चलेगी। 

    हिसार से हरिद्वार जाते समय इस प्रकार रहेगी स्टेशन सारणी 

    - हिसार से सुबह साढ़े 4 बजे चलेगी
    - भिवानी से सुबह 6 बजकर 5 मिनट
    - रोहतक से सुबह 7 बजकर 20 मिनट
    - पानीपत से सुबह 9 बजकर 32 मिनट
    - करनाल से सुबह 10 बजे चलेगी
    - कुरुक्षेत्र से सुबह 10 बजकर 40 मिनट
    - अंबाला से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट
    - सहारनपुर से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट
    - रूडकी से दोपहर 1 बजकर 52 मिनट
    - हरिद्वार पहुंचेगी दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर

    हरिद्वार से हिसार आते समय इस प्रकार रहेगी स्टेशन सारणी  
    - हरिद्वार से शाम 4 बजकर 20 मिनट 
    - रूडकी से शाम 5 बजकर 20 मिनट
    - सहारनपुर से शाम 6 बजकर 10 मिनट
    - अंबाला से रात 7 बजकर 55 मिनट
    - कुरुक्षेत्र से रात 8 बजकर 30 मिनट
    - करनाल से रात 8 बजकर 58 मिनट
    - पानीपत से रात 9 बजकर 35 मिनट
    - रोहतक से रात 11 बजकर 20 मिनट
    - भिवानी से रात को 12 बजकर 40 मिनट
    - हिसार पहुंचेगी देर रात दो बजे।  

    यह भी पढ़ें: मसाज पार्लर में तीन विदेशी युवतियों संग था युवक, पुलिस रेड से मची खलबली

    सप्ताह में तीन दिन अप और तीन दिन डाउन चलेगी यह ट्रेन

    बीकानेर जंक्शन से यह रेलगाड़ी सप्ताह में एक दिन सोमवार को चलाई जाएगी। हिसार से हरिद्वार यह बृहस्पतिवार एवं शनिवार को चलेगी। इसी तरह हरिद्वार से सप्ताह में तीन दिन रेलगाड़ी वापस रवाना होगा। मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को यह रेलगाड़ी वापसी करेगी।

    बीकानेर से हरिद्वार के लिए रेलगाड़ी की समय सारिणी

    बीकानेर-हरिद्वार           स्टेशन               हरिद्वार-बीकानेर

    23:05     रात्रि          बीकानेर ज.          07:55     सुबह
    00:07     रात्रि          श्रीडूंगरगढ़          06:07     सुबह
    01:05     रात्रि          रतनगढ़ जं.          05:10     सुबह
    01:50     रात्रि          चूरू               04:25     सुबह
    02:40     रात्रि          सादुलपुर               03:30     रात्रि
    04:30     सुबह          हिसार               02:25     रात्रि
    06:05     सुबह          भिवानी               00:40     रात्रि
    07:20     सुबह          रोहतक               23:20     रात्रि
    09:32     सुबह          पानीपत               21:35     रात्रि
    10:00     सुबह          करनाल               20:58     रात्रि
    10:40     सुबह          कुरुक्षेत्र               20:30     रात्रि
    12:15     दोपहर          अंबाला कैंट          19:55     सायं     
    13:30     दोपहर          सहारनपुर               18:10     सायं
    14:00     दोपहर          रुड़की               17:20     सायं
    15:20     दोपहर          हरिद्वार               16:20     सायं