गीता के श्लाकों से गूंज उठी धर्मनगरी,18 हजार बच्चों ने किया सामूहिक पाठ
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 18 हजार विद्यार्थियों ने सामूहिक गीता पाठ किया। इस वैश्विक गीता पाठ में विद्यार्थियों ने 18 श्लोकों का पाठ किया।
जेएनएन, कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पावन गीता के श्लाेकों से गूंज उठी। गीता जयंती महोत्सव पर थीम पार्क में गीता वैश्विक पाठ का आयोजन हुआ। इसमें 18 हजार विद्यार्थियों ने गीता के 18 श्लोकों का पाठ किया। इस दौरान अद्भूत समां नजर आया। इसका प्रसारण विश्व के कई देशों में किया गया।
वैश्विक गीता पाठ 15 मिनट तक चला। थीम पार्क में आयोजित समारोह मेंं 18 हजार विद्यार्थियों ने 12 से 12:15 बजे तक सामूहिक गीता पाठ किया। विद्यार्थियों ने इस दौरान गीता के 18 श्लाेकों का पाठ किया तो अद्भूत माहौल बन गया। इस दौरान विश्व के कई देशों में गीता के श्लोक गूंजे। गीता स्थली ज्योतिसर में गीता यज्ञ का आयोजन किया गया और यहीं से गीता वैश्विक पाठ की विधिवत शुरूआत हुई। श्लोकोच्चारण में केंद्रीय मंत्री उमा भारती व मुख्यमंत्री मनोहर प्रमुख रूप से मौजूद थे।
वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री उमा भारती और मुख्यमंत्री मनोहरलाल।
इस अवसर पर केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि गीता युवाओं को जिम्मेवारी सिखाती है। यह घर-परिवार के लिए अपनी जिम्मेवारी को पूरा करना सिखाती है और इसके साथ ही साथ देश व समाज के लिए किए जाने वाले अपने कर्तव्य के बारे में बताती है।
उन्होंने कहा, 'निष्काम भाव से किया गया युद्ध भी सही है और अशक्त भाव से की गई पूजा भी गलत है। इसलिए, श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है हे अर्जुन निशक्त भाव से युद्ध करो यही युवाओं को मैं कहती हूं कि वह देश व समाज के लिए कार्य करें।'
गीता पाठ करते विद्यार्थी।
उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वह ऐसे युवाओं से शादी न करें जो दहेज की मांग करते हों। माता-पिता जो खर्च बेटी की शादी पर करते हैं उसे बेटी की शिक्षा पर खर्च करें तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' के उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है।
गीता जयंती माहेत्सव का आज शाम समापन होगा। इसमें देर शाम अभिनेत्री हेमा मालिनी ग्राउंड में कथक की प्रस्तुति देंगी। समापन समारोह में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी माैजूद रहेंगी और उनको सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: गीतामय हुआ पूरा हरियाणा, राज्यभर में कार्यक्रमों की धूम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।