विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गीता को शिक्षा से जोड़ना भगवाकरण तो बार-बार करेंगे : कर्णदेव

By Edited By:
Published: Sun, 27 Sep 2015 07:52 PM (IST)

संवाद सहयोगी, इंद्री : खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, इंद्री : खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने के लिए स्कूलों की पढ़ाई की गीता को जोड़ा जाएगा, अगर ऐसा करने से शिक्षा का भगवाकरण होता तो उसे बार-बार करेंगे। क्योंकि हमें देश के लिए अच्छे नागरिक बनाने हैं। इस अवसर पर मंत्री काम्बोज ने योग शिक्षकों व योग का प्रशिक्षण ले रहे लोगों को योगा किट देकर सम्मानित किया और कहा कि योगा शिविर में नियमित योग करने वाले की सुविधा के लिए मेट की व्यवस्था अपने निजी कोष से करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन पद्धति है। इससे जहां मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मनुष्य तनाव मुक्त भी रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है, इसलिए हर आदमी को सुबह-शाम योग को अपनाना चाहिए। राज्यमंत्री रविवार को क्षेत्र के गांव मुरादगढ़ में आयोजित 21 दिवसीय योग शिविर के समापन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इंसान की सबसे बडी पूंजी स्वस्थ शरीर है, अगर शरीर स्वस्थ नहीं है तो सारी धन-दौलत बेकार है।

पतंजलि योगपीठ के जिलाध्यक्ष सूर्य देव ने बताया कि भस्त्रीका प्राणायाम एक से तीन मिनट करने से सभी श्वस संबधि रोग ठीक हो जाते हैं। इस अवसर पर महिला योग पीठ की जिलाध्यक्ष राज रानी, ठाठ ¨सह राणा, उमेश पोसवाल, पवन नन्हेडा, मास्टर धर्मराज, धर्मपाल बीबीपुर, योगा व‌र्ल्ड चै¨पयन व हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर वीर भान, योग सम्राट मास्टर बलराज, मलकीत ¨सह पटहेडा, डॉ. अशोक कुमार व ओमपाल उपस्थित रहे।