विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रा से दुष्कर्म करता रहा छात्र, फिर ब्लैकमेल कर ले लिए दो लाख रुपये

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 01 Oct 2017 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 01 Oct 2017 04:13 PM (IST)

छात्रा की छात्र से दोस्ती हुई और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। बाद में छात्र उससे शादी करने से मुकर गया और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

छात्रा से दुष्कर्म करता रहा छात्र, फिर ब्लैकमेल कर ले लिए दो लाख रुपये
छात्रा से दुष्कर्म करता रहा छात्र, फिर ब्लैकमेल कर ले लिए दो लाख रुपये

जेएनएन, कैथल। एक नाबालिग छात्रा की छात्र से दोस्ती हो गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। छात्र ने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन, बाद में वह मुकर गया। यही नहीं संबंध बनाने के बाद छात्र उसे ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा से उसने दो लाख रुपये भी लिए। छात्रा ने अब इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

छात्रा के मुताबिक जब वह नौंवी कक्षा में पढ़ती थी तो उसकी दोस्ती सुभाष नगर निवासी छात्र सुमित से हो गई। सुमित 12वीं में पढ़ता था। दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ और वह आपस में चैटिंग करने लगे। दोनों के बीच फोन पर भी लंबी-लंबी बातें होने लगी।

यह भी पढ़ेंः दादा ने किया रिश्‍ते को दागदार, बहू और नाबालिग पाेती से करता था दुष्कर्म

छात्रा ने बताया कि सुमित ने उससे शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में, छात्रा ने जब शादी की जिद की तो युवक मुकर गया और उल्टा उसे ब्लैकमेल करने लगा। छात्र ने उसे ब्लैकमेल कर उससे दो लाख रुपये भी लिए। वह उसे जातिसूचक शब्द भी कहता था और जान से मारने की धमकी देता था।

यह भी पढ़ेंः युवती नाबालिग लड़के को ले गई अपने साथ, फिर जबरन बनाया संबंध

मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। महिला थाना प्रभारी निर्मला ने बताया कि नाबालिग लड़की दुष्कर्म करने के मामले को लेकर शिकायत मिली है। पुलिस इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एससी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः पुलिस के हत्थे चढ़ा तो बोला युवक- हां, चेन और नकदी लूटकर बनाई है कोठी