विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा तो बोला युवक- हां, चेन और नकदी लूटकर बनाई है कोठी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 01 Oct 2017 12:43 PM (IST)

युवक लूटपाट कर कोठी बना रहा था। पकड़े जाने पर उसने यह खुलासा किया। छह माह में वह 10 चेन, ...और पढ़ें

पुलिस के हत्थे चढ़ा तो बोला युवक- हां, चेन और नकदी लूटकर बनाई है कोठी
पुलिस के हत्थे चढ़ा तो बोला युवक- हां, चेन और नकदी लूटकर बनाई है कोठी

जेएनएन, रोहतक। पुलिस के हत्थे एक ऐसा लुटेरा चढ़ा है, जिसने लूट के पैसों से दो मंजिला कोठी बना ली। कोठी को बनाने में पैसे की कोई दिक्कत न आए, इसके लिए उसने पिछले छह महीने में लूट की 22 वारदातों को अंजाम दिया। इसमें दस चेन, नौ मोबाइल व तीन नकदी की लूट शामिल है। एक खास बात और है कि अभियुक्त ने जो 22 वारदातों को अंजाम दिया, उसमें से 20 वारदातों में कोई केस ही दर्ज नहीं हुआ। अब पुलिस अभियुक्त को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 

एसपी पंकज नैन ने बताया कि शुक्रवार को सीआइए-वन के प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह और एसआइ विनोद को सूचना मिली कि एक युवक लूट का मोबाइल पालिका बाजार में बेच रहा है, जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम विक्की उर्फ विनोद निवासी कच्ची गढ़ी मोहल्ला, हाल निवासी खोखराकोट बताया।

अभियुक्त के पास से लूटे गए छह मोबाइल भी बरामद हुए। अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले छह माह से चेन, मोबाइल और नकदी की लूट कर रहा था। जब उससे पूछा गया कि वह लूट के पैसे का क्या करता है तो उसने बताया कि वह अपना मकान बना रहा है। मकान जल्द से जल्द पूरा हो जाए, इसलिए लूट कर रहा था।

आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी सतबीर उर्फ सत्तू निवासी रैनकपुरा और मोनू के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था। इस दौरान वह अधिकतर बुजुर्ग और महिलाओं को निशाना बनाता था। बता दें कि सतबीर एक मामले में जेल में है और मोनू फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः युवती नाबालिग लड़के को ले गई अपने साथ, फिर जबरन बनाया संबंध