Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नलवी गुट ने झींडा को एचएसजीपीसी प्रधान पद से हटाया, झींडा बोले- यह साजिश है

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 10 Apr 2017 09:44 AM (IST)

    नलवी गुट का दावा है कि उसने जगदीश सिंह झींडा को एचएसजीपीसी प्रधान पद से हटा दिया है। दीदार सिंह नलवी को कार्यकारी प्रधान बनाया गया है।

    नलवी गुट ने झींडा को एचएसजीपीसी प्रधान पद से हटाया, झींडा बोले- यह साजिश है

    जेएनएन, कैथल। नलवी गुट का दावा है कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के प्रधान पद से जगदीश सिंह झींडा को हटा दिया है। उनके स्थान पर एक माह के लिए कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान दीदार सिंह नलवी सर्वसम्मति से कार्यकारी प्रधान बनाए गए हैं। जत्थेदार संत बलजीत सिंह दादूवाल ने रविवार को कैथल के नीम साहिब गुरुद्वारा में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। हालांकि झींडा का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। वह आज भी प्रधान हैं। वहीं, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से लगाई धार्मिक सजा पूरी करने को माफी की अरदास करने झींडा आज श्री अकाल तख्त साहिब पर हाजिर होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संत बलजीत सिंह दादूवाल ने बताया कि लगभग दो घंटे तक बैठक में विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जगदीश सिंह झींडा कमेटी बादल के साथ किसी लालच के लिए समझौता कर चुके हैं। इसलिए रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से दीदार सिंह नलवी को एक माह के लिए जिम्मेवारी सौंपी है। 7 मई को फिर बैठक होगी। तब प्रधान पद पर फैसला होगा।

    बैठक में 41 में से 15 सदस्य मौजूद थे, जबकि 13 ने फोन पर सहमति दी है। 28 सदस्यों की सहमति से यह फैसला लिया गया है। अन्य 13 सदस्यों से भी संपर्क किया जा रहा है। कार्यकारी प्रधान बनाए गए दीदार सिंह नलवी ने कहा कि सर्वसम्मति से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे निभाएंगे। जो भी फैसला लिया जाएगा एक्ट के दायरे में रहकर किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि कमेटी अलग को लेकर 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।  इस दिन अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी व कुरुक्षेत्र के हरभजन सिंह ने कोर्ट में केस कर रखा है कि हरियाणा में अलग कमेटी न बनाई जाए। फैसला हरियाणा के हक में इसलिए अच्छा वकील किया जाएगा।

    मेरे खिलाफ साजिश रची गई : झींडा

    जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि उसके खिलाफ साजिश रची गई है। वह आज भी प्रधान हैं। कमेटी के सदस्यों को बहकाया गया है। जो मुझ पर बादल से मिलने का आरोप लगा रहे हैं, वे स्वयं ही बादल से मिले हुए हैं। पिछले एक साल से यह साजिश चल रही है। इसके लिए वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

    यह भी पढ़ें: शराब ठेकों पर संकट में सरकार, महिलाओं की मोर्चेबंदी से बढ़ी परेशानी