Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉ. जगदीप साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित

    By Edited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2016 05:58 PM (IST)

    संवाद सूत्र, नरवाना : जींद में रविवार को ¨हदी साहित्य प्रेरक साहित्यकार अलंकरण समारोह आ

    संवाद सूत्र, नरवाना : जींद में रविवार को ¨हदी साहित्य प्रेरक साहित्यकार अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से साहित्यकारों, कवियों और लेखकों ने भाग लिया। साहित्यकार अलंकरण समारोह में नरवाना के गांव बेलरखां निवासी डॉ. जगदीप शर्मा राही की ओर से हिंदी साहित्य में विशेष योगदान देने पर साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉ. जगदीप शर्मा राही अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष भी हैं। उनकी ¨हदी विषय में गहरी रूचि होने से आधा दर्जन पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें उनकी चर्चित कृति गीतापुंज है, जिनमें उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता का काव्यानुवाद किया है। साहित्य प्रेरक संस्था, जींद ने उन्हें 21 सौ रुपये नकद, शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. जगदीप साहित्यकार होने के साथ-साथ एक कुशल मंच संचालक भी हैं। वे पिछले बारह साल से स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर मंच को संभालते आ रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner