विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति को नपुंसक बताने पर ससुर ने कराया दुष्‍कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 29 Sep 2015 03:01 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2015 10:39 AM (IST)

एक विवाहिता ने पति के नपुंसक होने की बात कही तो ससुर ने एक रिश्‍तेदार को बुलाकर उसके साथ दुष्‍कर्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, नारनौंद (हिसार)। एक विवाहिता ने पति के नपुंसक होने की बात कही तो ससुर ने एक रिश्तेदार को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करा दिया। बाद में इस युवक ने अपने दोस्तों के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला क्षेत्र के माजरा गांव का है।

कैथल जिले के पुंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 8 दिसंबर 2014 को हिसार के नारनौंद क्षेत्र के माजरा गांव के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसका पति नपुंसक है। यह बात उसने सास-ससुर को बताई तो उन्होंने चुप रहने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें : पुरुष भी खटखटा रहे हैं महिला आयोग का द्वार

महिला ने बताया कि इसेे बाद उसेके ससुर ने गिरावड़ गांव के अपने रिश्तेदार दिनेश को माजरा गांव में बुला लिया। पीडि़ता को रात के समय नशीली दवाइयां खिलाकर बेहोश कर दिया गया और दिनेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शर्म के मारे यह बात उसने छिपा ली।

यह भी पढ़ें : शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए सहेली से मंगेतर को पिटवाया

कुछ दिन पहले वह अपने बुआ के घर निसिंग गई हुई थी। उस दिन घर के सभी सदस्य पूजा करने के लिए कहीं बाहर गए हुए थे तो दिनेश अपने दोस्तों के साथ वहां पर पहुंचा और सभी ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर दिनेश व उसके दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी शीला रानी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।