हरियाणा में आसमान से बरस रही है आग, 43 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
हरियाणा में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से अाग बरस रही है। राज्य में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
जेएनएन, हिसार। हरियाणा में गर्मी चरम पर है और ऐसा लग रहा है मानाे आसमान से अाग बरस रही है। तापमान लगातार बए़ रहा है। राज्य में अधितकर स्थानों पर पारा 40 से 42 डिग्री सेल्िसयस पर पहुंच गया है। शुक्रवार की तरह शनिवार काे भी भीषण गर्मी है और लू चल रही है। हिसार में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
हिसार में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी शहर व आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी है और पारा 43 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है। दोपहर के समय लाेगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में किसानों की सेमग्रस्त जमीन को लीज पर लेकर कमाई करेगी सरकार
रोहतक व चरखीदादरी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को इसमें अौर इजाफे का अनुमान है। भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, कैथल सहित अन्य जगहों पर भी भीषण गर्मी है। करनाल, अंबाला में भी गर्मी चरम पर है। इन स्थानों पर भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का कोई आसार नहीं लग रहा।
हिसार में भीषण गर्मी में सड़क से गुजरती महिला।
हिसार में तापमान 42.8 डिग्री से.पर पहुंचा, -रोहतक और चरखी दादरी में पारा 42 डिग्री पर पहुंचा
हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राज सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है अौर अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
देखें तस्वीरें: हरियाणा में गर्मी ने किया बुरा हाल, पारा 43 डिग्री पर
कहां कितना तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
हिसार 42.8 17.7
सिरसा 40.3 25.4
फतेहाबाद 41.1 24.2
चरखी दादरी 42 25
झज्जर 40 19
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा की फिल्म की सी कहानी अंबाला में, नाम बदलकर चार युवतियों से रचाई शादी
रोहतक 42 21
भिवानी 41 25
करनाल 41 22
अंबाला 41.5 24
पानीपत 40 25
गुरुग्राम 41 25
रेवाड़ी 42 24.2
नारनौल 42 25
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।