भाजपा के लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि: मुकेश पहलवान
प्रदेश भाजपा के मंत्री मुकेश पहलवान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठित हैं। संगठन के बलबूते ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी क रूप मे ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, सोहना: भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश पहलवान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठित हैं। संगठन के बलबूते ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी क रूप में पहचान बना चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा को सर्वोपरि माना। भाजपा ने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सकारात्मक कदम उठाए हैं। भारत की सरहदें सुरक्षित हैं। यह सब भाजपा के छह साल के कार्यकाल का नतीजा है। वह सोहना के अग्रवाल भवन में आयोजित भाजपा पार्टी का दो दिवसीय मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
दूसरे दिन शिविर में आत्मरक्षा के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, भाजपा की कार्यशैली और संगठन निर्माण संरचना में भूमिका, भारत का इतिहास व विकास सहित कई विषयों पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार रखें। प्रशिक्षण शिविर को वेदप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष हरबीर अधाना, जिला विस्तारक नवीन राठी, वरिष्ठ नेता अनुराग बक्शी ने संबोधित किया। सभी का धन्यवाद मंडल अध्यक्ष गौरच चुघ ने किया।
प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीति व रीति से सबको अवगत कराना तथा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा देश व जनहित में किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना। इस मौके पर युवा नेता यशवीर राघव जिला उपाध्यक्ष हरबीरअधाना, भारती जैन, बिमला राघव, रेखा राघव,अलका छौंकर, सरोज शर्मा, रेखा देवी, भोंडसी मंडल से निधि राघव,निधि राघव, पिकी तोमर, सुनीता देवी, साधना सिंह, कल्पना कुमारी तेजपाल राघव पार्षद नगेश मुखी, सतेंद्र राघव, पार्षद मुकेश सैनी, दिनेश राघव, प्रधान राधेश्याम, मंडल सचिव दिनेश गुप्ता,राजेंद्र राघव, सहित सोहना भोंडसी के सभी पदाधिकारियों ने शिरकत की।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।