विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादीशुदा प्रेमी युगल ने बिना तलाक लिए रचाई शादी, अब पीछे पड़ी पुलिस

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 14 Dec 2015 02:16 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2015 09:51 AM (IST)

यहां दो शादीशुदा लोगों में प्‍यार हो गया। प्‍यार जब गहराया तो फिर दाेनों के लिए अलग रहना मुश्किल हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। यहां दो शादीशुदा लोगों में प्यार हो गया। प्यार जब गहराया तो फिर दाेनों के लिए अलग रहना मुश्किल हो गया। इसके बाद प्रेमी ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और प्रेमिका पति को छाेड़ आई। दोनों ने शादी कर ली, लेकिन दोनों में से किसी ने अपने पुराने जीवनसाथी से तलाक नहीं लिया। यह गलती उन्हें भारी पड़ गई। अब प्रेमी सलाखों के पीछे हैं और प्रेमिका फरार।

यह भी पढ़ें : घर से चीखती भागी नाैकरानी, कहा- डाक्टर करना चाहता था दुष्कर्म

प्रेमी व प्रेमिका दोनों थे पहले से शादीशुदा लेकिन अपने जीवनसाथियों से नहीं लिया तलाक

युवती का मायका फतेहाबाद के अशोक नगर में है और उसकी शादी हिसार के हांसी में हुई थी। वहीं, प्रेमी सुनील फतेहाबाद के आरके कालोनी का रहनेवाला है। युवती की शादी 2 मार्च 2011 को हांसी के उमरा गेट निवासी नविंद्र के साथ हुई थी। इसी बीच, उसकी मुलकात सुनील से हो गई अौर दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इस कारण शादी के छह महीने बाद ही युवती ससुराल से फरार हो गई। आरोप है कि वह घर से भागते समय नकदी व आभूषण भी ले गई।

प्रेमी और युवती का भाई गिरफ्तार, प्रेमिका हुई फरार

उसे पति व ससुराल वाले ढूंढते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी बीच, अक्टूबर 2014 में नविंद्र को पता चला कि युवती ने सुनील से दूसरी शादी कर ली है। आराेप है कि इसमें उसे मायके वालों की भी सहमति थी। नविंद्र ने इस बारे में युवती, उसके दूसरे पति सुनील व युवती के भाई हेमंत खिलाफ मामला दर्ज कराया। नविंद्र का अारोप है कि युवती ने उससे बिना तलाक लिए दूसरी शादी की है।

यह भी पढ़ें : पूर्व अधिकारी ने महिला के मोबाइल पर भेजा पोर्न वीडियाे, कहा- गलती से चला गया

पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर नविंद्र ने हिसार के जिला एवं सत्र न्यायधीश की कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने आदेश दिए कि नविंद्र की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और युवती के भाई को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, युवती व उससका दूसरा विवाह करने वाला सुनील पकड़ से बाहर रहे। इस पर नवेंद्र फिर अदालत पहंचा और 30 नवंबर को कोर्ट ने दाेनों के खिलाफ वारंट जारी कर दिए। रविवार को पुलिस ने सुनील को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया,लेकिन युवती फरार हाे गई।

प्रेमी की पहले गंगानगर में हुई थी शादी

मामले में दिलचस्प पहलू यह है कि सुनील भी पहले से शादीशुदा था और उसने भी अपनी पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी रचा ली। सुनील की शादी गंगानगर में हुई थी। बताया जाता है कि वह पत्नी से शादी के छह महीने बाद से अलग रह रहा है। सुनील की पहली पत्नी ने उसके खिलाफ अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।