विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म का अभियुक्त डा. जिम्मी जिंदल आइएमए से निलंबित

By JagranEdited By:
Published: Mon, 30 Oct 2017 03:07 AM (IST)

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में फंसे शहर के सिरसा रोड ि

दुष्कर्म का अभियुक्त डा. जिम्मी जिंदल आइएमए से निलंबित
दुष्कर्म का अभियुक्त डा. जिम्मी जिंदल आइएमए से निलंबित

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में फंसे शहर के सिरसा रोड स्थित जिम्मी ¨जदल अस्पताल के संचालक डॉ. जिम्मी ¨जदल को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने निलंबित कर दिया है। आइएमए ने रविवार सुबह मी¨टग के बाद यह फैसला लिया है। वहीं इस मामले में सर्व समाज द्वारा शनिवार को आइएमए के जिम्मी जिंदल के पक्ष में आने पर विरोध जताया था। सर्व समाज ने ये भी फैसला लिया था कि प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों के साथ कोई विवाद होता है तो वह पैरवी नहीं करेंगे। माना जा रहा है कि इसी दबाव के चलते आइएमए ने डा. जिम्मी जिंदल को निलंबित कर दिया है। आइएमए के प्रधान डा. मनमोहन पाहवा ने पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार सुबह बैठक हुई। जिसमें डा. जिम्मी जिंदल को सर्वसम्मति से आइएमए से निलंबित करने का फैसला लिया गया और उन्हें तुरंत प्रभाव से आइएमए से निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस मामले को लेकर शनिवार को पत्रकार वार्ता में भी मुद्दा उठा था। इस दौरान आइएमए के सदस्यों ने कहा था कि डा. जिम्मी जिंदल पर लगे आरोपों में वह उनके साथ नहीं है। आइएमए डा. जिम्मी जिंदल से मारपीट, कपड़े उतारकर बाजार में घुमाने व तोड़फोड़ करने का विरोध कर रहा है। अगर डा. जिम्मी जिंदल दोषी पाए जाते हैं तो आइएमए से बर्खास्त कर दिया जाएगा। शनिवार शाम को दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद रविवार को आइएमए ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

--डॉ. जिम्मी ¨जदल को आइएमए से निलंबित कर दिया गया है। मारपीट के मामले में पुलिस अपना काम कर रही है। आइएमए फतेहाबाद प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों संपर्क में है। बुधवार तक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से बात करके जरूरत पड़ी तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

- डॉ. मनमोहन पाहवा, प्रधान, आइएमए फतेहाबाद