पिता को देखते ही रोने लगा बेटा, बोला- जबरन गलत काम कर रहे थे दोस्त
जयपाल को देखकर तीनों लड़के वहां से भाग गए। वहीं उनका बेटा उन्हें देखकर रोने लगा। ...और पढ़ें

फरीदाबाद [जेएनएन]। सराय ख्वाजा क्षेत्र में तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय किशोर के साथ निर्माणाधीन मकान में सामूहिक कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित किशोर के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की उम्र साढ़े 17 साल है। ऐसे में पुलिस ने उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया।
इस्मालपुर निवासी जयपाल (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे उन्हें अपना बेटा घर पर दिखाई नहीं दिया। वे उसे खोजने के लिए घर से निकले। घर से कुछ ही दूरी पर उनका बेटा एक निर्माणाधीन मकान से निकला।
जयपाल को देखकर तीनों लड़के वहां से भाग गए। वहीं उनका बेटा उन्हें देखकर रोने लगा। पिता ने कारण पूछा तो उसने बताया कि मनजीत, सतनाम और जितेंद्र ने उसको मकान में ले जाकर बारी बारी से कुकर्म किया है। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है।
पिता की शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित किशोर का मेडिकल कराया, जिसमें कुकर्म की पुष्टि हो गई। जांच अधिकारी एएसआइ कप्तान सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मनजीत और सतनाम आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।