यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, भाजपा सरकार को बताया किसान विरोधी
भाजपा सरकार में किसानों का शुरू से ही अपमान होता आया है। अब किसानों पर फायरिंग कर सरकार ने साबित ...और पढ़ें

फरीदाबाद [जेएनएन]। मध्यप्रदेश के मंदसौर में आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस फायरिंग के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुराना फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी हुई मालगाड़ी के इंजन पर चढ़कर सरकार विरोधी नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला युवक कांग्रेस के प्रधान तरुण तेवतिया कर रहे थे। प्रदर्शन में प्रदेश युवा कांग्रेस की उप प्रधान खुशबू मंगला व प्रदेश सचिव भारत टोगर मुख्य रूप से मौजूद थे। तरुण तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शुरू से ही अपमान होता आया है। अब किसानों पर फायरिंग कर सरकार ने साबित कर दिया है कि यह पूरी तरह से किसान विरोधी सरकार है।
खुशबू मंगला ने कहा कि इस घटना के बाद भाजपा सरकार के पास सफाई देने के लिए कोई शब्द नहीं है, इसलिए पार्टी अब अपना दोष कांग्रेस पर मढ़ने का काम कर रही है। इस घिनौने काम के लिए शिवराज सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।