यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केजरीवाल के मंत्री पर कपिल का बड़ा हमला- सत्येंद्र जैन के पास हैं फर्जी डिग्रियां
कपिल मिश्र ने यह भी आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन के पास दो वोटर आइडी हैं। इनमें से एक फर्जी ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। आम आदमी पार्टी (AAP) के निलंबित विधायक कपिल मिश्रा का दिल्ली सरकार पर हमला जारी है। मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा मंत्री सत्येंद्र जैन पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगा चुके कपिल मिश्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि सत्येंद्र जैन के परिजनों के पास कुल 56 कंपनियां हैं।
AAP के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह इन कंपनियों को चलाने के साथ-साथ फर्जी डिग्री भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन की पत्नी सभी कंपनियों की मालकिन बनी हैं। ये कंपनियां हवाला कारोबार में लिप्त हैं।
यह भी पढ़ेंः BJP नेता का तंज, मेरी 10 करोड़ की इज्जत, सिर्फ एक रुपये ही देें केजरीवाल
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन्हीं कंपनियों के पैसे से खरीदी गई जमीन के लिए लैंड पूलिंग स्कीम पास की गई। कपिल मिश्र ने कहा कि 56 कंपनियों में जैन के ही परिजन ऊंची पोस्ट पर हैं।
इन कंपनियों द्वारा कोलकाता में एक हवाला कारोबारी के पास पैसा भेजा गया। इसके बाद उसी पैसे से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 80 एकड़ जमीन खरीदी गई।
दिल्ली सरकार ने इसी जमीन के लिए लैंड पूलिंग स्कीम पास की। इस वजह से इन जमीनों की कीमत अरबों रुपये हो गई है। इसका लाभ मंत्री सत्येंद्र जैन समेत अन्य गुमनाम लोगों को मिला।
उन्होंने कहा कि जैन की हर कंपनियों में सुरेंद्र जैन शामिल है, जो मुख्यमंत्री के करीबी हैं। शायद इन्होंने ही सत्येंद्र जैन को विधानसभा का टिकट दिलाया।
यह भी पढ़ेंः IT जांच में खुला राज, AAP-कांग्रेस को चंदा देने वाला हवाला ऑपरेटर एक
कपिल मिश्र का कहना है कि सत्येंद्र जैन ने आरोपों से बचने के लिए 2013 में सभी कंपनियों से इस्तीफा दे दिया, ताकि उनसे भ्रष्टाचार को लेकर कोई सवाल न पूछा जाए।
दो वोटर आइडी रखते हैं सत्येंद्र जैन
कपिल मिश्र ने यह भी आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन के पास दो वोटर आइडी हैं। इनमें से एक फर्जी है। चुनाव आयोग में जैन ने अपने बारे में गलत जानकारी दी है। एक व्यक्ति के नाम से दो वोटर कार्ड कैसे हो सकता है।