यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BJP नेता का तंज, मेरी 10 करोड़ की इज्जत, सिर्फ एक रुपये ही देें केजरीवाल
दिल्ली की अदालतों में मानहानि के कई मामले झेल रहे आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को एक और झटका लगा।

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली की अदालतों में मानहानि के आधा दर्जन मामले झेल रहे आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को एक और झटका लगा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता अंकित भारद्वाज ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP नेता संजय सिंह के खिलाफ तीस हजारी अदालत में सिर्फ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
एक रुपये की मानहानि के सवाल पर अंकित का कहना है कि वैसे मानहानि के एवज में उन्हें 10 करोड़ रुपये मिलने चाहिए, लेकिन उन्होंने एक रुपये का मानहानि का मुकदमा केजरीवाल की औकात को देखते हुए दायर किया है।
यह भी पढ़ेंः जेटली के अपमान पर 'फंसे' केजरीवाल, HC ने कहा- कटघरे में आएं, वरना...
भाजपा की युवा इकाई के एक नेता ने अदालत में मानहानि का मामला दायर करते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा से कथित बदसलूकी करने वाले व्यक्ति की तरह पेश किया गया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अंकित भारद्वाज ने कहा कि आपराधिक मानहानि शिकायत दायर कराई गई, क्योंकि केजरीवाल और सिंह दोनों ने मामले में उनके कानूनी नोटिस का जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़ेंः मुश्किल में केजरीवाल, अरुण जेटली ने किया 10 करोड़ की मानहानि का दावा
शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि AAP नेताओं ने 10 मई को मिश्रा से बदसलूकी के लिए मीडिया में उन्हें गलत तरीके से आरोपी ठहराया, जबकि कथित अपराध के लिए घटनास्थल पर पकड़ा गया व्यक्ति उनकी अपनी ही पार्टी से जुड़ा था।
शिकायतकर्ता ने वकील योगेश स्वरूप के जरिए दायर शिकायत में कहा है कि शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा समाचार देखने वाले पार्टी नेताओं, रिश्तेदारों, दोस्तों और लोगों के बीच धूमिल हुई।
यह भी पढ़ेंः कोर्ट में बोले जेटली- मेरी केजरीवाल से निजी दुश्मनी नहीं, लेकिन उनका पता नहीं
पिछले सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के वकील योगेश स्वरूप ने अदालत में कहा था कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मीडिया में यह झूठे बयान दिए हैं कि 10 मई को उनके क्लाइंट ने कपिल मिश्रा से मारपीट की है। सच यह है कि इस मामले में आम आदमी पार्टी के ही किसी कार्यकर्ता ने कपिल मिश्रा से मारपीट की थी।
इसपर न्यायाधीश ने पूछा कि अगर कोई अखबार यह छापता है अंकित भारद्वाज ने कपिल मिश्रा से मारपीट की है तो इसका मतलब यह तो नहीं की केवल आप ही एक अंकित भारद्वाज हैं।
इसपर जवाब दिया गया कि आम आदमी पार्टी के ट्विटर अकाउंट व फेसबुक पेज पर यह साफ तौर पर लिखा गया है कि भाजपा से जुड़े अंकित भारद्वाज ने ऐसा किया है। उसकी फेसबुक प्रोफाइल का स्क्रीन शॉर्ट भी दिखाया गया है।
कहा गया कि पार्टी के नेताओं ने टीवी इंटरव्यू के दौरान भी उनका नाम लिया। इस तरह गलत तरीके से उनका नाम मारपीट में उछालने से उनकी पार्टी में छवि खराब हुई है। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री और संजय सिंह को लीगल नोटिस भी भेजा था, लेकिन इस नोटिस का जवाब नहीं देने पर मानहानि का मुकदमा किया गया है।