विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल के घर के बाहर अचानक भजन करने लगे कपिल मिश्रा, जानें पूरा माजरा

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 11:25 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 10:17 PM (IST)

कुछ दिन पहले करावल नगर सीट से विधायक कपिल मिश्रा ने कहा था कि वह सीएम की जनता दरबार में जाकर वह घोटालों की पोल खोलेंगे।

केजरीवाल के घर के बाहर अचानक भजन करने लगे कपिल मिश्रा, जानें पूरा माजरा
केजरीवाल के घर के बाहर अचानक भजन करने लगे कपिल मिश्रा, जानें पूरा माजरा

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल के बाहर शुक्रवार को अजब नजारा देखने को मिला। दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के समर्थक अचानक केजरीवाल के घर के बाहर खड़े होकर भजन-कीर्तन और गीत गाने लगे।

यह नजारा देखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर तैनात पुलिस भी हैरान रह गई। हुआ यूं कि शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल के जनता दरबार में शामिल होने पहुंचे AAP के बागी विधायक कपिल मिश्रा को पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया।  

यह भी पढ़ेंः अब कपिल मिश्रा के खिलाफ ही 'बगावत', जानें किस करीबी ने बना ली दूरी

पुलिस ने जब कपिल मिश्रा को जनता दरबार में जाने से रोक दिया, तो उन्होंने अपने समर्थकों के साथ गीत गाना शुरू कर दिया। वहीं, इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी है।

बताया जा रहा है कि कपिल मिश्रा के साथ संतोष कोली की मां भी हैं। संतोष कोली आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थे, जिनकी मौत की जांच करवाने का अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले करावल नगर सीट से विधायक कपिल मिश्रा ने कहा था कि वह सीएम की जनता दरबार में जाकर वह घोटालों की पोल खोलेंगे।

यहां पर बता दें कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। उन्होंने केजरीवाल को मानसिक रूप से परेशान आदमी बताया था और कहा था कि 9 जून को सीएम के जनता दरबार में जाकर खुद घोटालों का खुलासा करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।