विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चरखी दादरी बना हरियाणा का 22 वां जिला, सीएम ने किया एलान

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 18 Sep 2016 05:54 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2016 06:50 PM (IST)

चरखी दादरी हरियाणा का 22वां जिला होगा। मुख्‍यमंत्री मनेाहर लाल ने यह घोषणा यहां आयोजित विकास रैली में की।

News Article Hero Image

चरखी दादरी, [वेब डेस्क]। हरियाणा में अब 22 जिले हो गए हैं। चरखी दादरी को प्रदेश का 22 वां जिला बनाया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को यहां आयोजित विकास रैली में य एलान किया। इसके साथ ही क्षे9 के लोगों की वर्षों से चली आ रही मांग पूरी हो गई।

चरखी दादरी अभी प्रदेश का सबसे पुराना उपमंडल था। क्षेत्र के लोगों द्वारा जिले की मांग को लेकर चलाई जा रही मुहिम सफल हो गई। मुख्यमंत्री ने रैली में कहा कि शीघ्र ही दादरी जिले की स्थापना के लिए प्रशासनिक कार्य जोर शोर से शुरू होगा। इस बारे में सरकार पूरी तरह गंभीरता बरतेगी।

चरखी दादरी की विकास रैली में मौजूद लोग।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि चरखी दादरी को जिले का दर्जा देने की मांग को लेकर यहां पिछले 20 वर्ष से राजनीतिक व गैर राजनीतिक स्तर पर लगातार मुहिम चलाई जा रही थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रैली में सांसद धर्मबीर और बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढी ने चरखी दादरी को जिला व बाढड़ा को उपमंडल बनाने की मांग रखी। इसके बाद मुख्यमंंत्री ने यह एलान किया।

पढ़ें : पति ने छोड़ा तो ससुराल पहुंची युवती गेट फांदकर घर में घुसी, फिर हुआ ऐसा तमाशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों का एक समान विकास करने के लिए कृतसंकल्प है। इसी क्रम में चरखी दादरी को जिला बनाकर यहां के लोगों की अाकांक्षाआें को पूरा करने का फैसला किया गया है। इससे क्षेत्र का विकास तेजी से हो पाएगा और लोगों का कल्याण होगा।

पढ़ें : रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं तो पहले पढ़ लें यह खबर

मनोहरलाल ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्रवाद ओर भाई-भतीजावाद से उपर उठकर विकास और जन आकांक्षओं को पूरा करने में जुटी है। नौकरियां देने में अब कोई भेदभाव नहीं हो रहा है और न केवल क्षेत्र विशेष को महत्व दिया जा रहा है।

पढ़ें : मां कैसे हो गई इतना कठोर, पति से हुआ झगड़ा तो मासूम बेटियों के साथ किया ऐसा...