खुला राजः फेसबुक फ्रेंड जब मिलीं तो दोनों का पति निकला एक
युवक ने फेसबुक पर लड़कियों को फंसाने के बाद अलग-अलग दो शादियां कर ली। अभी वह दो शादियां और करने के चक्कर में था, लेकिन फंस गया।
जेएनएन, अंबाला। एक व्यक्ति ने फेसबुक के जरिये चार लड़कियों को अपने जाल में फंसाया। दो से उसने अलग-अलग जगह पर शादी कर ली, जबकि दो अन्य को वह बरगलाता रहा। इस बीच, अचानक दोनों पत्नियां जब फेसबुक पर दोस्त बनी तो मामले का खुलासा हुआ।
जगाधिरी निवासी युवक लड़कियों से पहले फेसबुक के जरिये जाल में फंसाता था। उसने लड़की को जाल में फंसाया और उससे शादी कर ली। इसके बाद उसने एक और लड़की को जाल में फंसाया और उससे भी शादी कर ली। दो शादियां करने के बाद भी युवक फेसबुक पर लड़कियों को जाल में फंसाता रहा। उसने दो और लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और उन्हें सुहाने सपने दिखाने लगा।
यह भी पढ़ें: पति विवाहेत्तर संबंधों में रोड़ा बना तो प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या
इस बीच, उसकी दोनों पत्नियों की फेसबुक पर अचानक दोस्ती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। दोनों पत्नियों ने आपस में मिलने की योजना बनाई। दोनों जब आपस में मिली तो उनमें एक साथ उसका पति भी था, उसने जब दोनों को एक साथ देखा तो वह मौके से फरार हो गया। दोनों पत्नियां इसके बाद एसपी से मिली और पति के फ्राड का खुलासा किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।