विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पृृथ्वी से सर्वाधिक दूरी पर स्थित आकाशगंगा का पता चला

By Babita kashyapEdited By:
Published: Thu, 01 Sep 2016 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 01 Sep 2016 03:32 PM (IST)

नासा की चंद्र एक्सरे वेधशाला और अन्य टेलीस्कोप की मदद से आकाशगंगाओं के इस समूह का पता लगाया।

News Article Hero Image

लंदन, प्रेट्र। वैज्ञानिकों ने पृृथ्वी से 11.1 अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित आकाशगंगाओं के समूह का पता लगाया है। इस समूह का निर्माण 70 करा़ेड साल पहले हुआ था। वैज्ञानिकों ने नासा की चंद्र एक्सरे वेधशाला और अन्य टेलीस्कोप की मदद से आकाशगंगाओं के इस समूह का पता लगाया।

इस खोज की अगुवाई करने वाले फ्रेंच वैकल्पिक ऊर्जा एवं परमाणु ऊर्जा आयोग (सीईए) के ताओ वांग ने कहा, 'यह आकाशगंगा समूह केवल दूरी के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं है, इसमें हो रही प्रगति भी उल्लेखनीय है। इसमें ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया।' आकाशगंगाओं के इस समूह को सीएल जे1001 प्लस 0220 नाम दिया गया है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि इस समूह में 11 विशाल आकाशगंगाएं हैं। इनमें से नौ में तेजी से तारे बन रहे हैं। यह दर तकरीबन तीन हजार सूरज सालाना बनने जैसी है। इसके अध्ययन से तारों और आकाशगंगाओं के निर्माण को लेकर नई जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

READ: अब शुरू होगी मंगल पर मानव को भेजने की तैयारी

सूर्य ग्रहण के दौरान गिरता है धरती का तापमान!