विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब शुरू होगी मंगल पर मानव को भेजने की तैयारी

By Babita kashyapEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2016 03:41 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 03:52 PM (IST)

नासा ने हवाई के माउना लोआ में लाल गृह जैसे वातावरण में छह अंतरिक्ष यात्रियों को रखा था। एक साल का चला यह प्रयोग अब खत्म हो गया है।

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस, एएफपी। एक बड़े प्रयोग को पूरा कर नासा ने मंगल ग्रह पर मानव को भेजने की दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इसके लिए नासा ने हवाई के माउना लोआ में लाल गृह जैसे वातावरण में छह अंतरिक्ष यात्रियों को रखा था। एक साल का चला यह प्रयोग अब खत्म हो गया है।

नासा ने इन अंतरिक्ष यात्रियों को 28 अगस्त, 2015 को माउना लोआ स्थित एक गुंबद में रखा गया था। गुंबद का व्यास 36 फीट और ऊंचाई 20 फीट है। इस क्षेत्र में वनस्पति की नाममात्र की मौजूदगी थी। उन्हें सामान्य खाना भी नसीब नहीं था। प्रयोग की सबसे खास बात यह थी कि एक साल के दौरान उन्हें किसी भी तरह के मौसम का आभास नहीं हुआ। वे स्पेस सूट पहनकर ही बाहर जाते थे। प्रयोग में चार अमेरिकी के अलावा फ्रांस और जर्मनी के विशेषज्ञ शामिल थे।

दल में शामिल फ्रांसीसी वैज्ञानिक सिप्रियन वर्सेक्स ने बताया कि एक साल तक नितांत अकेले रहने के बाद खुले वातावरण में आने से वह रोमांचित हैं। उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती एकरसता थी। इसका उद्देश्य उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर मंगल अभियान के लिए तैयार करना था।

READ: सूर्य ग्रहण के दौरान गिरता है धरती का तापमान!