सूर्य ग्रहण के दौरान गिरता है धरती का तापमान!
पिछले साल 20 मार्च को सूर्य ग्रहण के दौरान ब्रिटेन और योरप के हिस्सों में धरती के तापमान में गिरावट आई थी।
लंदन, एजेंसी। पिछले साल सूर्य ग्रहण के दौरान धरती के तापमान में गिरावट आई थी। तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट उन इलाकों में दर्ज की गई जहां सूर्य ग्रहण सबसे लंबे समय तक रहा। यह तथ्य नए अध्ययन से सामने आया है।
शिन्हुआ ने ब्रिटेन के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान धरती की सतह के तापमान की जांच के लिए पहली बार उपग्रहों का इस्तेमाल किया गया। अध्ययन से पता चला है कि पिछले साल 20 मार्च को सूर्य ग्रहण के दौरान ब्रिटेन और योरप के हिस्सों में धरती के तापमान में गिरावट आई थी। उपग्रहों से मिले नतीजों को सतह की वायु के तापमान का एक मिनट तक किए गए निरीक्षण के साथ मिलाया गया।
ग्रहण की अवधि से भी प्रभाव
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'नतीजों से पता चला कि चंद्रमा की वजह से सूर्य का ब़$डा हिस्सा अंधेरे में चला गया था। ग्रहण की अवधि और दिन के समय हुई इस घटना ने तापमान को प्रभावित किया। तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट उन इलाकों में हुई जहां सूर्य ग्रहण लंबे समय तक रहा।'
गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अटलांटिक में प़डा था। योरप, उत्तरी अफ्रीका और उत्तरी एशिया के कुछ हिस्सों में ग्रहण आंशिक तौर पर दिखा। मौसम विभाग के दो वैज्ञानिकों एलिजाबेथ गुड और मैट क्लार्क के लिखे गए इस अध्ययन को रॉयल सोसाइटी के फिलॉसिफिकल ट्रांजेक्शन्स के सूर्य ग्रहण पर विशेषष संस्करण में प्रकाशित किया जाएगा।