विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चांद पर एक किलो अस्थियां ले जाने के लगते हैं 20 करोड़

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Wed, 10 Aug 2016 09:28 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2016 09:35 AM (IST)

चांद पर अंतरिक्षयान भेजने की लाइसेंसधारी यह कंपनी 30 लाख डॉलर (20 करोड़ रूपये) प्रति किलो के हिसाब से ये अवशेष भेजेगी।

News Article Hero Image

भारतीय मूल के अमेरिकी सह-संस्थापक वाली एक निजी कंपनी की योजना इंसानी अवशेषों को चांद पर ले जाने की है। चांद पर अंतरिक्षयान भेजने की लाइसेंसधारी यह कंपनी 30 लाख डॉलर (20 करोड़ रूपये) प्रति किलो के हिसाब से ये अवशेष भेजेगी। यह जानकारी मीडिया की एक रिपोर्ट में दी गई है।

द न्यूयार्क पोस्ट की खबर में कहा गया कि मून एक्सप्रेस की व्यवसायिक मालवहन की योजनाओं में इंसानी अवशेषों को चांद पर ले जाना शामिल है। नवीन जैन मून एक्सप्रेस के सह-संस्थापक हैं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने उनकी कंपनी को अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित करने और उसे 2017 में चंद्रमा पर उतारने का लाइसेंस दिया है।
यह अनुमति हासिल करने वाली मून एक्सप्रेस पहली निजी कंपनी है। कंपनी ने कहा था कि अमेरिकी नीति का यह अहम फैसला इस कंपनी को अपने रोबोटिक अंतरिक्षयान की पहली उड़ान के जरिए चांद की सतह पर उतारने का अधिकार देता है।जैन ने द न्यूयार्क पोस्ट को बताया कि इसकी कीमत 30 लाख डालर (20 करोड़ रूपये) प्रति किलो के हिसाब से होगी। अखबार ने उनके हवाले से कहा, ‘हमारे पास पहले से ही काफी लंबी सूची है।’

पढ़ें- वीडियो में मौजूद चीजों को जल्द छू सकेंगे आप

नार्वे बनाएगा दुनिया की पहली तैरती सुरंग