विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धूप के बीच दो घंटे बारिश, आ गई बाढ़

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sat, 16 May 2015 05:08 AM (IST)Updated: Sat, 16 May 2015 05:11 AM (IST)

गुजरात में बुधवार को मौसम में आए अचानक परिवर्तन की मार एक बार फिर किसानों पर पड़ी। सौराष्ट्र के अमरेली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राजकोट। गुजरात में बुधवार को मौसम में आए अचानक परिवर्तन की मार एक बार फिर किसानों पर पड़ी। सौराष्ट्र के अमरेली तथा सावरकुंडला क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ जमकर ओले भी गिरे। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौमसी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।


अमरेली जिले में लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। वहीं, धारी तहसील में एक घंटे में ही दो इंच बारिश हो गई और यहां की कागवडी नदी में बाढ़ आ गई, जिससे कई गांव संपर्कविहीन हो गए।

दोपहर 12 बजे तक चिलचिलाती धूप थी और इसके बाद अचानक ही तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो गई। ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण आम व अन्य तैयार फसलों में खासा नुकसान हुआ है।


मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि गुरुवार को अहमदाबाद समेत राज्य के दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और दीव-दमन में शुक्रवार को भी तेज बारिश हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।