Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्म का इस्तेमाल कर रहे आइएस और अलकायदा: नकवी

    By kishor joshiEdited By:
    Updated: Mon, 15 Feb 2016 06:58 AM (IST)

    द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता। आइएस, अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठनों का इससे कोई नाता नहीं है। ये अपने फायदे के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं और सुविधानुसार उसकी व्याख्या करते हैं।

    अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता। आइएस, अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठनों का इससे कोई नाता नहीं है। ये अपने फायदे के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं और सुविधानुसार उसकी व्याख्या करते हैं। नकवी रविवार को खंभात स्थित सूफी संत सरकार शाह ए मिरान हजरत पीर मिरान सैयद अली वली के उर्स मुबारक के मौके पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: जेएनयू विवादः मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अपने संबोधन में संसदीय कार्य रायमंत्री ने आतंकवाद की चुनौतियों से निपटने समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। उनका कहना था कि आतंकी चुनौतियों से निपटने में सरकार के मुकाबले समाज यादा सक्षम है। बकौल नकवी, ‘हमे समझना चाहिए कि आतंकवाद और आइएस, अलकायदा जैसे आतंकी संगठन मानवता के दुश्मन हैं। इनका किसी धर्म विशेष से कोई रिश्ता नहीं हैं। ये अपनी सुविधानुसार धर्म की व्याख्या और उसका इस्तेमाल करते हैं।’ उनका कहना था, ‘धार्मिक संगठन और धर्म गुरु अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर युवाओं को आतंकवादी संगठनों के जाल में फंसने से बचा सकते हैं।’ नकवी ने आतंकवाद और कट्टरपंथ को विश्व शांति और समृद्धि के लिए बड़ा खतरा करार दिया। सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner