विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आप जानते है बालों में तेल लगाने से होते हैं कई नुकसान

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Sat, 13 Aug 2016 11:46 AM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 11:33 AM (IST)

फायदों के साथ-साथ तेल लगाने के कई सारे नुकसान भी हैं।आपके लिए जानना है जरूरी।

क्या आप जानते है बालों में तेल लगाने से होते हैं कई नुकसान
क्या आप जानते है बालों में तेल लगाने से होते हैं कई नुकसान

हम यही सुनते आएं हैं कि बालों में तेल लगाने कई फायदे हैं।बात सही भी है तेल लगाने से बालों में चमक आने के साथ-साथ टूटे हुए बालों की मरम्मत होती है और बाल घने होते हैं। लेकिन इन फायदों के साथ-साथ तेल लगाने के कई सारे नुकसान भी हैं।हम बालों को मजबूत बनाने के लिए तेल लगाते हैं लेकिन बहुत ज्यादा देर तक लगा रह जाए तो नुकसान करता है।क्योंकि सिर की त्वचा कुछ प्राकृतिक तेल पैदा करती है जिससे नमी बनी रहती है जो अच्छी होती है। लेकिन बहुत ज्यादा देर तक तेल लगाए रखा तो ज्यादा नमी हो जाएगी जिससे फुंसी और दाने होने का डर रहता है।

अगर आप बाल धुलने से कुछ घंटे पहले तेल लगाते हैं या फिर रात में सोते समय बालों और सिर की मसाज करते हैं और सुबह उठते ही धो देते है। इससे आप बालों में नमी की ज्यादा मात्रा होने से बचा देते हैं। इस नमी की वजह से चेहरे पर मुंहासे और दाने होने लगते हैं। सिर पर तेल लगाने से कई बार चेहरे पर भी लग जाता है जिससे गंदगी जमा होती है जो मुंहासे पैदा करता है।जाकारों के मुताबिक बालों में तेल लगाने का समय निश्चित होना चाहिए।बहुत ज्यादा तेल चुपड़ लेने से भी नुकसान होता है।स्कैल्प के हिसाब से तेल लगाएं। उतना ही लगाएं जिससे बाल सारी नमी सोख लें। बहुत ज्यादा चिकनाहट हो जाए तो उसे पोछ लें।

पढ़ें- ब्लड प्रेशर में कारगर आहार किडनी के लिए अच्छा

आपके एक्सरसाइज ना करने से ग्लोबल इकॉनमी को होता है 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।